• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य पर ईडी का शिकंजा, भिलाई के 30 प्लॉट और फ्लैट सीज किए

शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट के 30 प्लॉट और फ्लैट सीज कर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है।

By Satish PandeyEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:43:36 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:43:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य पर ईडी का शिकंजा, भिलाई के 30 प्लॉट और फ्लैट सीज किए
ईडी के द्वारा चश्मा नोटिस की प्रति, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल File photo

HighLights

  1. भिलाई के जामगिरी स्थित विट्ठल ग्रीन के 30 प्लॉट-फ्लैट सीज।
  2. शराब घोटाले के 18.9 करोड़ रुपये प्रोजेक्ट में लगाने का आरोप।
  3. ईडी ने मौके पर बोर्ड लगाकर चस्पा किया कुर्की आदेश।

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती जा रही हैं। ईडी की रायपुर जोनल आफिस की टीम ने शनिवार को चैतन्य की दुर्ग जिले के जामगिरी (भिलाई-चरोदा-कुम्हारी क्षेत्र) स्थित विट्ठल ग्रीन सोसाइटी में कार्रवाई करते हुए 30 प्लाट और फ्लैट को सीज कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संपत्ति जब्ती का बोर्ड लगाया और कुर्की का आदेश चस्पा कर इस प्रक्रिया को पूरा किया।

ईडी की ओर से बताया गया कि पीएमएलए की न्याय निर्णायक प्राधिकरण ने मार्च में इस अस्थायी आदेश की पुष्टि कर दी थी, जिसके बाद टीम ने विट्ठल ग्रींस को अपने कब्जे में ले लिया गया था।

इस प्रोजेक्ट में कई आवासीय प्लाट शामिल है। एजेंसी का दावा है कि शराब घोटाले से जुटाए गए 18.9 करोड़ रुपये रियल एस्टेट परियोजना में लगाए गए थे। इस परियोजना की कीमत 26.43 करोड रुपए का आंकलन किया है, जिसमें जमीन की कीमत 9.49 करोड रुपये और विकास कार्य की लागत 16.95 करोड़ रुपये है।


शराब घोटाले की रकम निवेश करने का आरोप

चैतन्य बघेल ने अपनी स्वामित्व वाली कंपनी बघेल डेवलपर्स के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को विकसित किया था। आरोप है कि शराब सिंडिकेट से प्राप्त रकम को रियल एस्टेट व्यवसाय में खपाकर उसे वैध दिखाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में ईडी ने जुलाई 2025 में चैतन्य को गिरफ्तार किया था। छह महीने बाद जनवरी 2026 में वे जमानत पर जेल से रिहा हुए थे।

पहले ही मिल चुकी है कुर्की को मंजूरी

नवंबर 2025 में ईडी ने चैतन्य बघेल की कुल 61.20 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसे मार्च 2026 में पीएमएलए निर्णायक प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है। इस व्यापक कार्रवाई में 59.96 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 364 आवासीय प्लाट व कृषि भूमि के टुकड़ों के अलावा 1.24 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपाजिट शामिल हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।