• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 8 की मौत, रायपुर से नागपुर जा रहे थे, छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की टीम भेजी गई

राजनांदगांव सीमा से लगे भंडारा में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। ये सभी रायपुर के निवासी बताए गए हैं हालांकि शिनाख्त...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 02:01:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 05:16:50 PM (IST)
महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 8 की मौत, रायपुर से नागपुर जा रहे थे, छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की टीम भेजी गई

HighLights

  1. अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेजी गई
  2. नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव के पास हुआ हादसा
  3. सभी लोग रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार को ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हुआ।

सभी लोग रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं, उनके असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।


दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेजी गई

दुर्घटना में घायल नागरिकों के समुचित उपचार एवं प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से भी निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ढहाए जाएंगे जर्जर भवन, कलेक्टर और एसपी को सीएम ने दिए निर्देश, होगा सेफ्टी ऑडिट