• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कर्मियों को अब केंद्र के बराबर 46% मिलेगा महंगाई भत्ता

अनुमति मिलने से अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

By Pramod SahuEdited By: Pramod Sahu
Publish Date: Wed, 22 Nov 2023 02:41:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Nov 2023 10:50:06 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कर्मियों को अब केंद्र के बराबर 46% मिलेगा महंगाई भत्ता
फाइल फोटो

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग से मिली चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की अनुमति।
  2. प्रदेश के पांच लाख अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा फायदा।
  3. राज्य शासन से आदेश जारी होते ही डीए 42 से बढ़कर हो जाएगा 46 प्रतिशत।

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। राज्य शासन के आदेश जारी करने के बाद कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 46 प्रतिशत डीए मिलेगा। अभी यह भत्ता 42 प्रतिशत है। प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी होने के कारण राज्य शासन ने आयोग से अनुमति मांगी थी।

अनुमति मिलने से अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन में एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। चुनाव आयोग ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर को पत्र जारी करते हुए महंगाई भत्ते के संबंध में अनुमति से अवगत करा दिया है।


मुख्यमंत्री ने अनुमति मांगने के लिए दिए थे निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा था कि 'हम छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान डीए देना चाहते हैं। इसके लिए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के लिए निर्देश दिया है। हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग के पत्र पर मुख्यमंत्री के अपर सचिव सुब्रत साहू ने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में अभी तक राज्य शासन से किसी प्रकार का आदेश नहीं हुआ है। वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि लंबे समय से यह अधिकारी-कमर्चारियों की मांग रही है। इस पर राज्य शासन को तत्काल आदेश जारी करना चाहिए। 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता का फायदा प्रदेश के पांच लाख के करीब अधिकारी-कर्मचारी व पेंशनरों को मिलेगा।

पूर्व सीएम ने जताया आयोग का आभार

डीए में बढ़ोत्तरी की अनुमति मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने आयोग को आभार प्रकट किया है। उन्हाेंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के लिए लिखा कि आपका बहुत आभार और धन्यवाद कि आपने हमारे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके पहले दो नवंबर को रमन ने इसकी मांग करते हुए लिखा था कि 'हमारे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी सतत प्रशासन की सेवा में समर्पित रहते हैं, उनकी निष्ठा को ध्यान में रखकर राज्य सरकार द्वारा चार प्रतिशत डीए दिया जाना चाहिए।'

फैक्ट फाइल

चार प्रतिशत डीए के अनुसार वित्तीय लाभ

श्रेणी वेतनमान
प्रथम श्रेणी 3800 से 5000 रुपये
द्वितीय श्रेणी 2500 से 3500 रुपये
तृतीय श्रेणी 1800 से 2200 रुपये
चतुर्थ श्रेणी 1000 से 1600 रुपये
कुल शासकीय सेवक 3.80 लाख

naidunia_image