Raipur News: माहेश्वरी महिला संगठन का चुनाव सम्पन्न, पुष्पा अध्यक्ष, वर्षा को सचिव की जिम्मेदारी
जिला माहेश्वरी महिला संगठन का चुनाव सम्पन्न हुआ है जिसमे सर्वसहमति से गुढ़ियारी निवासी पुष्पा लाहोटी को अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि वर्षा लाहोटी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sun, 18 Dec 2022 12:09:37 PM (IST)
Updated Date: Sun, 18 Dec 2022 12:09:37 PM (IST)

रायपुर। जिला माहेश्वरी महिला संगठन का चुनाव सम्पन्न हुआ है, जिसमें सर्वसम्मति से गुढ़ियारी निवासी पुष्पा लाहोटी को अध्यक्ष चुना गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि वर्षा लाहोटी को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष अमिता मुंदडा ने इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी माहेश्वरी समाज को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य निरंतर ज़ारी रखेंगी। आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी महिला संगठन के प्रति समर्पित भाव से अपने कार्यकाल के दौरान ऐसी गतिविधियां करेंगी जिससे महिलाएं एकजुट रहे और ऐसा मंच सभी को प्रदान किया जाए जिससे उनकी कला देश-प्रदेश के सामने पहुंचें और एक नया मुकाम हासिल करने में मददगार साबित हो।
वहीं संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और आशा जताई है कि जल्द ही पूरे टीम की घोषणा कर जिला अध्यक्ष पुष्पा रायपुर जिले में सुचारू रूप से संगठन के कार्यों को कर अपने कार्यकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल करेगी।
कार्यक्रम पर्यवेक्षक मधु राठी एवं चुनाव अधिकारी सरला चांडक के निरीक्षण में सम्पन्न हुआ। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पुष्पा लाहोटी इसके पूर्व गुढ़ियारी स्थानीय महिला संगठन की अध्यक्षा व रायपुर जिला में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं।