
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महंगे हेल्थ इंश्योरेंस कराने में अक्षम कम आय वर्ग के लोगों के लिए संचालित ईएसआइसी अस्पताल प्रदेश में डाक्टरों और दवाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। मरीजों को दवाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल में मरीजों को इलाज और दवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पर्ची में लिखी सभी दवाएं भी एक बार में नहीं मिलतीं। मरीजों और उनके स्वजन को अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है।
प्रदेश में अकेले कोरबा जिला में ईएसआइसी के तहत बीमित व्यक्तियों और परिवारों की संख्या लगभग 1.5 लाख (डेढ़ लाख) से अधिक है। रायपुर और भिलाई दुर्ग में भी संख्या एक लाख से अधिक परिवार ईएसआइसी की बीमा सुविधा के तहत हैं। अस्पतालों की सुविधाओं की पड़ताल कर रिपोर्ट होनी चाहिए। ग्राउंड रिपोर्ट भी की जाए।