• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : ओपी चौधरी बोले, जिसने मेरा साथ नहीं दिया, उस पर कहर बनकर बरसूंगा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आईपीएस अधिकारी ओपी चौधरी ने अब राजनीति का रूख कर लिया है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 01 Nov 2018 01:38:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Nov 2018 01:45:47 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
VIDEO : ओपी चौधरी बोले, जिसने मेरा साथ नहीं दिया, उस पर कहर बनकर बरसूंगा

रायपुर। आईएएस अधिकारी से नेता बने ओपी चौधरी का विवादित भाषण इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खरसिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ओपी चौधरी इन दिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को ओपी चौधरी खरसिया के ग्राम टपरडा पहुंचे। उन्होंने यहां पूरी ऊर्जा के साथ राज्य और केंद्र सरकार की सफलतम योजनाओं और नीतियों का बखान किया। इसके साथ ही ओपी ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब उनकी स्पीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

भाषण के दौरान ओपी चौधरी ने कहा कि यह तय है कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही राज्य में भी डॉ रमन के नेतृत्व में चौथी बार सरकार जरूर बनेगी।


उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सब लोगों का साथ दूंगा, जो मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और जो मेरा साथ नहीं दे रहे, उन पर कहर बनकर बरसूंगा। ओपी के इस भाषण को लेकर राजनैतिक गलियारे में लगातार चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आईपीएस अधिकारी ओपी चौधरी ने अब राजनीति का रूख कर लिया है। विधानसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले तक वे रायपुर के कलेक्टर थे। 37 वर्षीय ओपी चौधरी ने नौकरी से त्यागपत्र देकर भाजपा प्रवेश किया और अब वे खरसियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।