• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में सिर्फ 250 रुपये में मिलेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज, ऑनलाइन मिलेंगे टिकट

नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 03:23:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 03:23:32 PM (IST)
रायपुर में सिर्फ 250 रुपये में मिलेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 अक्टूबर से भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज, ऑनलाइन मिलेंगे टिकट
रायपुर में 16 अक्टूबर से टी-20 का रोमांच।

HighLights

  1. तीनों मैचों की टिकट 12 अक्टूबर से मिलेगी
  2. रायपुर में 16 अक्टूबर से टी-20 का रोमांच
  3. QR कोड दिखाकर स्टेडियम में मिलेगा प्रवेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। तीनों मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में मैचों के आयोजन, टिकटों की दर और दर्शकों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

टिकटों की ऑफलाइन बिक्री नहीं होगी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को आएगी। दर्शक 250 रुपये में लोअर स्टैंड की टिकट लेकर मैच देख सकेंगे। वहीं, 499 रुपये में तीनों मैचों की सीरीज टिकट उपलब्ध होगी। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 12 अक्टूबर से टिकट जिनी मोबाइल एप के माध्यम से शुरू होगी। स्टेडियम में टिकटों की ऑफलाइन बिक्री नहीं की जाएगी।


एक मैच की टिकट 250 रुपये, तीनों मैच 499 रुपये में

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने दर्शकों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में टिकटों की दरें तय की हैं। लोअर स्टैंड के स्टैंड नंबर दो से नौ तक एक मैच की सामान्य टिकट 250 रुपये में मिलेगी। तीनों मैच देखने के लिए सीरीज टिकट की कीमत 499 रुपये रखी गई है। इसके अलावा दो लोगों के लिए एक मैच का कॉम्बो टिकट 350 रुपये और चार लोगों के लिए कॉम्बो टिकट 600 रुपये में उपलब्ध रहेगा।

प्रीमियम दर्शक दीर्घाओं में बैठकर मैच देखने के इच्छुक क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्लैटिनम स्टैंड की टिकट 3500 रुपये, गोल्ड स्टैंड की टिकट 2500 रुपये और सिल्वर स्टैंड (चौथी मंजिल) की टिकट 2000 रुपये निर्धारित की गई है। कॉर्पोरेट बॉक्स की एक टिकट 3500 रुपये की होगी।

टिकट जिनी एप से होगी बुकिंग, नहीं मिलेंगे छपे हुए टिकट

मैचों के लिए टिकटों की पूरी व्यवस्था डिजिटल रखी गई है। दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए टिकट जिनी मोबाइल एप का इस्तेमाल करना होगा। ऑनलाइन बुकिंग पूरी होने के बाद एप पर डिजिटल टिकट और क्यूआर कोड मिलेगा। मैच के दिन स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर क्यूआर कोड दिखाकर प्रवेश किया जा सकेगा। अलग से छपी हुई टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

टिकट खरीदने की सीमा भी तय की गई है। एक उपयोगकर्ता अपनी पहचान से अधिकतम छह टिकट ही बुक कर सकेगा। क्रिकेट संघ ने दर्शकों से ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदने की अपील की है।

भूजल उपयोग के मामले में भी आयोजन पर नजर

महिला टी-20 सीरीज के आयोजन के साथ स्टेडियम में पानी के उपयोग का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है। भूजल के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चल रहे प्रकरण के बीच मैचों के आयोजन के लिए न्यायालय से मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- 11 रिटायर्ड IAS अधिकारियों ने देखा बदलता बस्तर, बोले- माओवाद का खात्मा बड़ी उपलब्धि

स्टेडियम में अपशिष्ट जल के उपचार के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया गया है। पानी की खपत पर नजर रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है। इन व्यवस्थाओं के जरिए पानी के उपयोग और उपचारित जल की खपत का हिसाब रखने पर जोर दिया जा रहा है।

तीनों मुकाबलों का कार्यक्रम

पहला टी-20: 16 अक्टूबर, शाम 7 बजे

दूसरा टी-20: 18 अक्टूबर, शाम 7 बजे

तीसरा टी-20: 20 अक्टूबर, शाम 7 बजे

तीनों मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।