• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इलाज के पैसे को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट

अभनपुर थाना क्षेत्र के विरोदा गांव में बुजुर्ग दंपती भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुखमणी ध्रुव (60) की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डॉक...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Tue, 22 Jul 2025 03:12:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Jul 2025 03:12:36 PM (IST)
इलाज के पैसे को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, झोलाछाप डॉक्टर ने बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट
पैसों के लेकर कहासुनी में डॉक्टर ने ले ली बुजुर्ग दंपति की जान

HighLights

  1. पैसे को लेकर विवाद में डॉक्टर ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट।
  2. पड़ोसियों को घर के भीतर मिली थी बुजुर्ग दंपती की लाश ।
  3. डॉक्टर ने सबूत मिटाने की हरसंभव कोशिश की थी ।

रायपुर | नईदुनिया प्रतिनिधि: अभनपुर थाना क्षेत्र के विरोदा गांव में बुजुर्ग दंपती भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुखमणी ध्रुव (60) की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर राकेश बारले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इलाज के पैसे को लेकर हुए विवाद में इस हद तक पहुंच गया कि उसने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा

16 जुलाई को भूखन ध्रुव रोज की तरह गांव के एक किसान के खेत में काम करने नहीं पहुंचे। चिंता में डूबे एक पड़ोसी जब उन्हें बुलाने उनके घर गया, तो दरवाजा खुला मिला। भीतर जाने पर उसने भूखन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर महिला रुखमणी ध्रुव की भी लाश पड़ी मिली। यह मामला बेहद संवेदनशील बन गया और पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

सबूत मिटाने की चालाक कोशिशें हुईं नाकाम

आरोपित राकेश बारले ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने घर की लाइट बंद कर दी ताकि कोई पहचान न सके, लेकिन उसी दौरान खून से सने उसके हाथों से स्विच बोर्ड पर खून के निशान लग गए।

पुलिस ने स्विच बोर्ड से खून के सैंपल लिए और उन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा, जहां खून पर मौजूद उंगलियों के निशान आरोपी से मेल खा गए।

इतना ही नहीं, आरोपी ने खुद को बचाने के लिए पास के तालाब में जाकर अपने खून से सने कपड़े धोने की कोशिश भी की, लेकिन शरीर और कपड़ों पर खून के अंश रह गए थे, जो बाद में उसकी गिरफ्तारी का आधार बने।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

राकेश बारले नियमित रूप से दंपती के घर इलाज के लिए जाया करता था। महिला से इलाज के पैसे को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। घटना वाले दिन भी वह पैसे मांगने पहुंचा, जहां फिर बहस हो गई।

गुस्से में आकर राकेश ने पहले महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। शोर सुनकर बचाने आए पति भूखन को भी उसने मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़ें- बरसात में बढ़े डॉग बाइट के मामले, 48 घंटे में 40 लोग बने शिकार