• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 'जईया मिर्च' के संरक्षण पर मिला अवार्ड

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के किसान रामलाल लहरे को दुर्लभ जईया मिर्च के संरक्षण के लिए प्लांट जीनोम सेविअर फार्मर रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

By Goswami SahuEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 08:40:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 08:40:54 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 'जईया मिर्च' के संरक्षण पर मिला अवार्ड
बलरामपुर के किसान रामलाल लहरे को जईया मिर्च संरक्षण के लिए मिला एक लाख का पुरस्कार

HighLights

  1. बलरामपुर किसान को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
  2. जईया मिर्च संरक्षण पर मिला सम्मान
  3. एक लाख रुपये का मिला पुरस्कार

गोस्वामी साहू, नईदुनिया, रायपुर। कृषि जैव विविधता और दुर्लभ पादप किस्मों के संरक्षण में छत्तीसगढ़ ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के रहने वाले किसान और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट रामलाल लहरे को दुर्लभ जईया मिर्च के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

भारत सरकार की ओर से प्लांट जीनोम सेविअर फार्मर रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में भी उनके कृषि नवाचार को देखते हुए नेशनल इनोवेटिव फार्मर अवार्ड दिया जा चुका है।


पहाड़ी क्षेत्रों में उगती है दुर्लभ जईया मिर्च

रामलाल लहरे ने कुछ साल पहले सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर के पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बेहद तीखी जईया मिर्च के एक पौधे को खोजा था। यह सामान्य मिर्च से काफी अलग है। इसकी जड़ें काफी लंबी होती हैं, जिसके कारण इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। ठंड और पहाड़ी आबोहवा में उगने वाले इस पौधे की लंबाई दो से तीन मीटर तक होती है और इसके फल आसमान की ओर उगते हैं। रामलाल ने सिर्फ एक पौधे से इसकी खेती शुरू की थी और आज वे हजारों पौधों की सफलतापूर्वक खेती कर रहे हैं।

कैंसर और मधुमेह रोधी गुणों से भरपूर

कृषि विज्ञानियों के अनुसार जईया मिर्च सामान्य मिर्च और मणिपुर में मिलने वाली तीखी मिर्च से भी ज्यादा तेज होती है। इसमें कैप्सेसीन नामक एल्कलाइड यौगिक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह यौगिक शरीर में शुगर लेवल को नियंत्रित करने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक माना जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसकी अनूठी गुणवत्ता को देखते हुए रामलाल ने इससे स्पेक्ट्रम अचार तैयार किया है। यह एक एंटी डायबिटिक अचार है, जिसमें बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक रूप से इसके औषधीय गुणों को सुरक्षित रखा गया है।

वैज्ञानिकों ने किया परीक्षण, हानिकारक तत्व नहीं मिले

रामलाल के इस प्रयास को आगे बढ़ाने में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विज्ञानी डा. दीपक शर्मा ने मार्गदर्शन दिया। उनके निर्देशन में इस मिर्च के नमूनों को परीक्षण के लिए भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर भेजा गया था। वहीं पौधों के पंजीकरण के लिए पीपीवीएफआरए यानी प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैराइटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी को भी भेजा गया। वैज्ञानिक जांच में सामने आया कि इस जंगली प्रजाति में किसी भी प्रकार के हानिकारक या जहरीले तत्व नहीं हैं। इसी संरक्षण और संवर्धन के कारण आज रामलाल लहरे को देशभर में पहचान मिली है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।