यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Film Festival 2020 In Chhattisgarh: शूट फार लीगल अवेयरनेस का आयोजन नौ से 12 नवंबर तक
Film Festival 2020 In Chhattisgarh: कोरोना महामारी के कारण फिल्म समारोह वर्ष 2020 को स्थगित कर दिया गया था।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sun, 31 Oct 2021 09:20:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 Oct 2021 09:20:08 AM (IST)

Film Festival 2020 In Chhattisgarh: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि) । लघु फिल्म महोत्सव शूट फार लीगल अवेयरनेस सीजन-2020 का आयोजन नौ नवंबर से 12 नवंबर तक किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मुख्य संरक्षक/मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी एवं न्यायामूर्ति गौतम भादुड़ी कार्यपालक अध्यक्ष राज्य सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार कानूनी जागरूकता पर यह आयोजन किया जा रहा।आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में किया जा रहा।
ज्ञात हो कि यह फिल्म समारोह वर्ष 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फिल्म फेस्टिवल में 663 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ से 119 और अन्य राज्यों से 263 के साथ 279 फिल्में विदेश से प्राप्त हुई हैं।फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में चार विषयों को शामिल किया गया थ, जिसके अंतर्गत मानव तस्करी, बच्चों के अधिकार-बाल श्रम/बाल शिक्षा आदि, नशा अन्मूलन और नशा पीडि़तों के पुनर्वास व साइबर क्राइम शामिल हैं।
फिल्मों की अवधि 05 से 10 मिनट है और हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी भाषा के अतिरिक्त अन्य भाषाओं की फिल्में जिन्हें अंग्रेजी भाषा में सबटाइटल दिया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को एक लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार पचास हजार और बेस्टर सुपर शार्ट फिल्म को 21 हजार रुपये, सुपर शार्ट फर्स्ट रनर अप को 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
फेस्टिवल का आगाज नौ नवंबर और समापन 12 नवंबर को होगा। चयनित फिल्म का प्रदर्शन आम जनता के लिए निश्शुल्क किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल का आयोजन जीआरएसएस रायपुर तकनीकी सहयोग से किया जाएगा।