• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम ने की घोषणा

मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री किया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने इसे टै...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 20 Nov 2024 12:30:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Nov 2024 12:50:33 PM (IST)
The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’, सीएम ने की घोषणा
द साबरमती रिपोर्ट फिल्म। फाइल फोटो

HighLights

  1. सीएम ने कहा- फिल्म इतिहास के भयावह सत्य को उजागर करने का प्रयास।
  2. उस समय झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास किया गया।
  3. 27 मई 2002 को कारसेवकों से भरी ट्रेन की बोगियों में लगा दी गई थी आग।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर(The Sabarmati Report)। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। 22 वर्ष पूर्व गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित इस फिल्म को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इससे पहले पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया था।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को उजागर करने का अत्यंत सराहनीय और प्रभावशाली प्रयास है, जिसे निहित स्वार्थ के लिए छुपाने का प्रयास किया गया था।


झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का हुआ था प्रयास

naidunia_image

यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नरेटिव फैलाकर सत्य को दबाने का निंदित प्रयास करती थी। फिल्म दर्दनाक घटना को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है। बतादें कि मध्य प्रदेश में भी इसे टैक्स मुक्त कर दिया है।

2002 में हुई थी वारदात

naidunia_image

27 मई 2002 को कारसेवकों को लेकर जा रही ट्रेन की दो बोगियों को गुजरात के गोधरा में आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें 59 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। इसके बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे।