• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर रायपुर में FIR दर्ज

रायपुर कोतवाली थाने में निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में FIR दर्ज की गई है। राष्ट्रीय ब्राह्मण ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 22 Apr 2025 07:44:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Apr 2025 07:44:44 PM (IST)
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर रायपुर में FIR दर्ज
अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ीं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. FIR रायपुर कोतवाली में देर रात दर्ज की गई।
  2. मामला धारा 196 और 302 के तहत दर्ज हुआ।
  3. पुलिस ने आग की कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ रायपुर के कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। यह मामला समाज में विभिन्न वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज किया गया है।

एफआइआर सोमवार देर रात सिटी कोतवाली थाना रायपुर में दर्ज की गई। शिकायत रायपुर निवासी पंडित नीलकंठ त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई, जो राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ (भारत) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं।

ब्राह्मण समाज को दी जातिसूचक गाली

  • शिकायत में कहा गया है कि अनुराग कश्यप ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर ब्राह्मण समाज को लेकर जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो समाज की भावना को आहत करने वाली और सामाजिक समरसता को खतरे में डालने वाली है।

  • पुलिस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान आदि के आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) और धारा 302 (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए शब्दों का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे जांच की जा रही है।