• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के मंत्रालय कर्मियों को ढो रहीं खटारा बसें, फिटनेस टेस्ट में 107 में से 35 बेहद खराब

रायपुर के आमानाका डिपो में मंत्रालय की 107 स्टाफ बसों की फिटनेस जांच की गई। इसमें 35 बसें अत्यंत खराब और 62 में गंभीर खामियां मिलीं, जबकि मात्र 10 बसे...और पढ़ें

By Saurab MishraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 11:05:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 11:07:08 PM (IST)
रायपुर के मंत्रालय कर्मियों को ढो रहीं खटारा बसें, फिटनेस टेस्ट में 107 में से 35 बेहद खराब
सरकारी बसों की फिटनेस जांचते परिवहन विभाग के अधिकारी। - नईदुनिया

HighLights

  1. जांच में 35 मंत्रालय बसें बेहद खराब मिलीं
  2. इमरजेंसी गेट के आगे लगाई गई थीं सीटें
  3. असुरक्षित बसों को संचालन से बाहर किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मंत्रालय की स्टाॅफ बसों का शनिवार को आमानाका बस डिपो में विशेष फिटनेस परीक्षण किया गया। पहले दिन 107 बसों की जांच में 35 बसें अत्यंत खराब मिलीं। 62 बसों में खामियां दर्ज की गईं, जबकि केवल 10 बसें फिटनेस जांच में सही पाई गईं। मंत्रालय में गुरुवार को स्टाफ बस में आग लगने के बाद हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद यह दो दिवसीय विशेष जांच शुरू की गई है। जांच रविवार को भी जारी रहेगी।

आरटीओ की जांच में कई बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर खामियां मिली हैं। सबसे ज्यादा आपत्ति इमरजेंसी गेट के सामने सीटें लगे होने को लेकर सामने आई। कुछ बसों के इमरजेंसी गेट खुल नहीं रहे थे। कई बसों में व्हील नट कम मिले। इसके अलावा हेडलाइट, ब्रेक लाइट, रिवर्स लाइट, इंडीकेटर, जीपीएस और स्पीड गवर्नर खराब मिले। कई बसों का फर्श और रनिंग प्लेट भी टूटा हुआ पाया गया।


इमरजेंसी गेट के सामने सीट, अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर

जांच रिपोर्ट में कुछ बसों में अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त मिली। एक बस में हैंड ब्रेक नहीं था, जबकि दूसरी में हैंड ब्रेक कमजोर पाया गया। कई बसों में जीपीएस और स्पीड गवर्नर खराब थे। कुछ बसों के टायर भी खराब मिले। एक बस का फ्रंट ग्लास टूटा था। जांच में यह भी सामने आया कि कई बसों में इमरजेंसी गेट के पास और पीछे के दरवाजे के सामने सीटें लगा दी गई थीं।

पुरानी बसों पर टिकी मंत्रालय की परिवहन व्यवस्था

मंत्रालय में चल रही अधिकांश स्टाफ बसें पुरानी होकर खराब स्थिति में पहुंच चुकी हैं। ये बसें 2012-13 में खरीदी गई थीं। बस संचालन के लिए दुर्गांबा ट्रैवल के साथ एनआरडीए-नगर निगम का मौजूदा टेंडर 30 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। नई बसों के लिए नया टेंडर किए जाने की तैयारी है। तब तक मौजूदा बसों से ही स्टाफ परिवहन जारी रखने की व्यवस्था है। फिटनेस जांच में गंभीर खामी मिलने वाली बसों को संचालन से हटाया जा सकता है।

रविवार को भी होगी फिटनेस जांच

बसों की फिटनेस जांच रविवार को भी जारी रहेगी। खराब पाई गई बसों को हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

आशीष देवांगन, आरटीओ रायपुर