• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

worship material: पांच दिवसीय दीपावली पर्व का धनतेरस से आगाज, पूजन सामग्री खरीदने उमड़े

worship material: भीड़ से बचने के लिए धनतेरस पर ही मंगलवार को सुबह से बाजार में खरीदारी की जा रही है।

By Ravindra ThengdiEdited By: Ravindra Thengdi
Publish Date: Tue, 02 Nov 2021 01:45:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Nov 2021 01:45:05 PM (IST)
worship material: पांच दिवसीय दीपावली पर्व का धनतेरस से आगाज, पूजन सामग्री खरीदने उमड़े

worship material: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इस साल 2021 में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ज्यादातर परिवार के सदस्य महामारी से जूझ रहे थे। मार्च से लेकर अक्टूबर तक के अनेक पर्व त्यौहार सादगी से मनाए गए। अनेक समस्याओं के दर्द भूलकर अब लोग दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए उत्सुक हैं। इस बार 30 फीसदी तक सभी पूजन सामग्री महंगी हो चुकी है।

इसके बावजूद बाजार में पूजन सामग्री खरीदने लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। राजधानी के गोल बाजार, शास्त्री बाज़ार, मालवीय रोड, आमापारा, पुरानी बस्ती के प्रमयख बाजारों के अलावा सभी मोहल्लों के चौक, चौराहों पर पूजन सामग्री की दुकानें सज चुकी है और धनतेरस का आगाज होते ही दीपावली पर महालक्ष्मी का पूजन करने पूजन सामग्री खूब खरीदी जा रही है। पूजन सामग्री महंगी होने के बाद भी खूब बिक रही है। दीपावली के दिन बाजार में भीड़ का रेला उमड़ेगा। भीड़ से बचने के लिए धनतेरस पर ही मंगलवार को सुबह से बाजार में खरीदारी की जा रही है।


150 रुपये पैकेट

पूजन सामग्री का पैकेट 150 रुपये में बिक रहा है। पैकेट में सिंदूर, कुमकुम, मौली, कपूर, पान पत्ता, सुपारी, धान की बाली, लाल कप़डा, अगरबत्ती शामिल है। इसके अलावा विविध तरह के फलों में सीताफल, आंवला, सिंघाड़ा, बेर, कमल, फूल, गेंदा फूल समेत अन्य सामग्री अलग से बेची जा रही है।

आमापारा में पूजन सामग्री बेचने वाले दिनेश कुम्भकार ने बताया कि कुछ पूजन सामग्री की कीमतों में 10 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, पहले नारियल 10 से 15 रुपये में बेचते थे। अब 20 से 25 रुपये तक बेच रहे हैं। फल थोक में महंगा मिल रहा है, इसलिए चिल्हर में इस साल कीमत बढ़ी है। फूलों की माला पहले 20 में बेचते थे, अब 25 से 30 में बेचना पड़ रहा है। मिट्टी का दीया भी 80 रुपये सैकड़ा बिकता था, जो 100 से 120 रुपये में बेचा जा रहा है।

पूजन सामग्री कीमत

बताशा 100 - 120 रुपये किलो

लाई 100 रुपये किलो

मखाना 200 रुपये किलो

नारियल 25 रुपये प्रति नग

कमल फूल 20 रुपये प्रति नग

लक्ष्मी मूर्ति 200 से 500 रुपये

लक्ष्मी फोटो 20 रुपये

सीताफल 10 से 20 प्रति नग

अमरूद 10 से 15 प्रति नग

आंवला 5 से 10 प्रति नग

गेंदा फूलमाला 50 रुपये

मिट्टी का दीया 100 से 120 रुपये सैक़डा

धान का झालर 20 से 150

रंगोली 20 रुपये पैकेट

बंदनवार 150 से 300