• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight From Raipur: रायपुर से लखनऊ की सीधी फ्लाइट 31 से, हफ्ते में चार दिन भरेगी उड़ान

Flight From Raipur: यह फ्लाइट 31 अक्टूबर से उड़ान भरेगी और मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को हप्ते में चार दिन उड़ान भरेगी।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Mon, 25 Oct 2021 01:05:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 25 Oct 2021 01:05:02 PM (IST)
Flight From Raipur: रायपुर से लखनऊ की सीधी फ्लाइट 31 से, हफ्ते में चार दिन भरेगी उड़ान

Flight From Raipur: रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। त्योहारी सीजन हवाई यात्रियों के लए नई सौगात लेकर आ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रायपुर से लखनऊ फ्लाइट की घोषणा की गई है। यह फ्लाइट 31 अक्टूबर से उड़ान भरेगी और मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को हप्ते में चार दिन उड़ान भरेगी।

विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से रायपुर की फ्लाइट सुबह 11.30 बजे लखनऊ से रायपुर के लिए उड़ान भरेगी और रायपुर 12.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यहीं फ्लाइट दोपहर 1.25 बजे रायपुर से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगी और भुवनेश्वर 2.25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लािट क्रमांक 6ई 234 भुवनेश्वर से 2.55 बजे उड़ान भरेगी और 3.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लािट क्रमांक 6ई 234 रायपुर से 4.25 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगी और शाम 5.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।


इसके साथ ही अगले महीने दो नवंबर से रायपुर से भोपाल की फ्लाइट शुरू हो रही है। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को हप्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। फ्लािट क्रमांक 6ई7082 रायपुर से भोपाल के लिए दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1.35 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई7081 भोपाल से सुबह 10.15 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।

रायपुर से पूणे फ्लाइट अब हफ्ते में चार

इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर से पूणे फ्लाइट हफ्ते में चार दिन उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 30 अक्टूबर से शुरू हो रही है और मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को उड़ान भरेगी।

रायपुर-हैदराबाद एक नवंबर से

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 501 रायपुर से हैदराबाद के लिए एक नवंबर से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगी और 11.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।