• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight From Raipur : हवाई यात्रियों की ऊंची उड़ान, 13 माह में 24 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही

Flight From Raipur : 24,48,391 हवाई यात्रियों ने अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक रायपुर विमानतल से की आवाजाही।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 06:31:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 06:31:45 PM (IST)
Flight From Raipur : हवाई यात्रियों की ऊंची उड़ान, 13 माह में 24 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही

कादिर खान, नईदुनिया रायपुर। Flight From Raipur : राजधानी के माना विमानतल से हवाई यात्रियों की आवाजाही में वृिद्ध हुई है। बीते 13 महीने में 24 लाख से अधिक यात्रियों ने आवाजाही की। वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वामी विवेकानंद विमानतल से 22 लाख से अधिक हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई। विमानन अधिकारियों का कहना है कि इनमें से 20 लाख से अधिक हवाई यात्रियों की आवाजाही तो अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 यानि 11 महीनों में ही हो गई थी। इस प्रकार देखा जाए तो रायपुर से रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा हवाई यात्रियों ने आवागमन किया।

इस वर्ष अप्रैल में अधिक रही हवाई यात्रियों की आवाजाही

बीते वर्ष अप्रैल की तुलना में इस अप्रैल में हवाई यात्रियों की आवाजाही अधिक दर्ज की गई। बीते वर्ष अप्रैल में 1.76 लाख हवाई यात्रियों ने आवागमन किया था। जबकि इस वर्ष अप्रैल में करीब दो लाख यात्रियों ने आवाजाही की। अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक हवाई यात्रियिों की संख्या 24 लाख से अधिक रही।


इस वर्ष अप्रैल में कम रही विमानों की आवाजाही

बीते वर्ष अप्रैल की तुलना में इस अप्रैल में विमानों की आवाजाही कम रही। बीते वर्ष अप्रैल में करीब 1,800 विमानों की आवाजाही हुई। जबकि इस वर्ष अप्रैल में करीब साढ़े 15 सौ विमानों की आवाजाही रायपुर के माना विमानतल से हुई। अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक विमानों की 22 हजार से अधिक आवाजाही हुई। विमानों की हर माह औसतन 1,707 आवाजाही एक वित्तीय वर्ष में हुई।

13 विमान एक साथ हो सकेंगे खड़े

रायपुर के माना विमानतल में आने वाले दिनों में एक साथ 13 विमान खड़े हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार विमानतल में चार नए पार्किंग-वे बनाए जा रहे हैं, इस वर्ष दिसंबर के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में रायपुर विमानतल में नौ पार्किंग-वे है। इसके साथ ही एक नया एयरोब्रिज भी बनाया जा रहा है।

इन शहरों के के लिए रायपुर से सीधी उड़ान

रायपुर के माना विमानतल से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, भोपाल, इंदौर, प्रयागराज, गोवा, अहमदाबाद, जगदलपुर, पूणे, लखनऊ-भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान की सुविधा है। इसके साथ ही जम्मू, कोयंबटूर, चंडीगढ़, कोचीन, गुवाहाटी आदि क्षेत्रों के लिए कनेक्टिंग उड़ान उपलब्ध है।

  • 22,192 विमानों की आवाजाही हुई अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक
  • 6,271 मीट्रिक टन कार्गो की आवाजाही अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक
  • 96,034 यात्रियों ने 15 से 28 मई तक की आवाजाही

naidunia_image

विमानों की आवाजाही मई 2022 में सर्वाधिक

(आंकड़े संख्या में, अप्रैल 2022 से अप्रैल 2023 तक)

अप्रैल 2022-1,793

मई - 1,876

जून - 1,764

जुलाई - 1,670

अगस्त- 1,712

सितंबर - 1,630

अक्टूबर - 1,730

नवंबर - 1,602

दिसंबर- 1,725

जनवरी 2023 1,802

फरवरी- 1,670

मार्च - 1,661

अप्रैल- 1,557

बीते दिसंबर में हवाई यात्रियों की आवाजाही सर्वाधिक

अप्रैल 2022-1,75,974

मई- 1,88,915

जून- 1,87,489

जुलाई- 1,65,311

अगस्त- 1,78,975

सितंबर- 1,75,533

अक्टूबर- 1,96,383

नवंबर- 1,97,080

दिसंबर- 2,03,682

जनवरी 2023- 1,94,720

फरवरी- 1,88,905

मार्च- 1,99,031

अप्रैल- 1,96,393

नवंबर 2022 में कार्गो की आवाजाही रही सर्वाधिक

अप्रैल 2022- 418

मई- 472

जून- 440

जुलाई- 444

अगस्त- 493

सितंबर- 569

अक्टूबर- 566

नवंबर- 572

दिसंबर- 569

जनवरी 2023- 409

फरवरी- 417

मार्च- 432

अप्रैल- 470