• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CGPSC घोटाले में कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और SK गोयल को सात दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के घोटाले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी एसके गोयल को गिरफ्तार किया है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उनकी रिमांड की मांग की। आरोप है कि गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत दी।

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 19 Nov 2024 05:18:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Nov 2024 07:13:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CGPSC घोटाले में कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और SK गोयल को सात दिन की रिमांड पर भेजा, CBI करेगी पूछताछ
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी

HighLights

  1. एसके गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए रिश्वत दी।
  2. सोनवानी को 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  3. सीबीआई ने विशेष न्यायालय से सोनवानी और गोयल की रिमांड की मांग की है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर इस्पात के डायरेक्टर एसके गोयल को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंप दिया। जज लीलाधर यादव ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। सीबीआई की कड़ी सुरक्षा में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीबीआई ने उनकी पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी।

बतादें कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की 2021 राज्य सेवा भर्ती परीक्षा में कथित घोटाले के मामले में पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है।naidunia_image

जानिए क्या है मामला?

सीबीआई की जांच में सामने आया कि श्रवण कुमार गोयल ने अपने बेटे और बहू को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए 45 लाख रुपये की रिश्वत दी थी। गोयल ने यह रिश्वत ग्रामीण विकास समिति के माध्यम 20 और 25 लाख रुपये के दो किस्तों में रिश्वत राशि का भुगतान किया था। शशांक गोयल व भूमिका कटियार कांग्रेस नेता सुधीर कटियार के बेटी-दामाद हैं।


कौन हैं टामन सिंह सोनवानी: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, जिन पर भर्ती प्रक्रिया में घोटाले के आरोप लगे हैं।

कौन हैं श्रवण कुमार गोयल: ‘बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड’ के निदेशक श्रवण कुमार गोयल, जिन्होंने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार के लिए कथित तौर पर यह रिश्वत दी।

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

- 11 मई 2023 को सीजीपीएससी 2021 का अंतिम परिणाम जारी हुआ, जिसमें 15 अभ्यर्थी डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए थे।

- सीजीपीएससी 2021 में शशांक गोयल ने तीसरी रैंक प्राप्त की, जबकि उनकी पत्नी भूमिका कटियार ने चौथी रैंक हासिल की।

- चयन परिणाम में फर्जी तरीके से चयन करने का आरोप लगाया गया, विशेष रूप से पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों और कांग्रेस के नेताओं के करीबियों पर।

- आरोपों के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की जांच करने से इनकार किया, जिससे भाजपा नेताओं ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

- हाईकोर्ट ने 18 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को रोकने का आदेश दिया। भाजपा ने इसे विधानसभा चुनाव 2023 में बड़ा मुद्दा बनाते हुए प्रदर्शन किया।

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने मामले की जांच का जिम्मा EOW और ACB को सौंपा, बाद में यह मामला सीबीआई को सौंपा गया।

- सीजीपीएससी में पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी पर 48 शिकायतें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की गई थी।

- भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में टामन सिंह सोनवानी सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।