• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य पर चलेगा केस

छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने बघेल को बरी कर दिया और उनके खिलाफ ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 04 Mar 2025 08:51:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Mar 2025 07:22:49 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बरी, अन्य पर चलेगा केस
भूपेश बघेल को मिली राहत। (फाइल फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने मंगलवार को भूपेश बघेल को बरी कर दिया।

कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। आरोपियों पर लगाए गए सभी धाराएं हटा दी गई हैं।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विनोद वर्मा रायपुर कोर्ट में पेश हुए थे। यह दूसरी बार था जब सभी आरोपियों ने कोर्ट में अपनी हाजिरी दी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने अपना पक्ष रखा था। दलील के बाद बघेल को सीडी कांड के बरी कर दिया गया।

भूपेश बघेल ने फैसले पर जताई खुशी

सत्यमेव जयते

पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सीडी कांड मे बड़ी राहत.

सीबीआई की विशेष अदालत ने फ़ैसला दिया है कि भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है‌.

अदालत ने उनके खिलाफ मुकदमे को खारिज कर दिया है. @bhupeshbaghel

— Bhupesh Online (@BhupeshOnline) March 4, 2025

भूपेश बघेल ने कोर्ट के फैसले के बाद X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में "सत्यमेव जयते" लिखा, जिससे उनकी संतुष्टि और विश्वास का स्पष्ट संकेत मिला। अब इस केस की अगली सुनवाई चार अप्रैल को होगी, जिसमें आगे की कार्यवाही की जाएगी। सभी आरोपित कोर्ट में पेश होंगे।