• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Politics: नक्‍सली मुठभेड़ पर अपने बयान से पलटे छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, पहले एनकांउटर पर उठाए थे सवाल

Politics on Kanker Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिए बयान से ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 10:57:34 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Apr 2024 02:10:33 PM (IST)
CG Politics: नक्‍सली मुठभेड़ पर अपने बयान से पलटे छत्‍तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, पहले एनकांउटर पर उठाए थे सवाल

HighLights

  1. - पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांकेर मुठभेड़ पर उठाए सवाल
  2. - पूर्व सीएम बोले, भाजपा शासनकाल में होते हैं फर्जी एनकाउंटर

रायपुर। Politics on Kanker Naxal Encounter: छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई पर पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल अपने दिए बयान से पलट गए हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, मैं जवानों को बहुत बधाई देता हूं। वे बहुत बहादुरी से लड़े और बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार हमारे शासन काल में नक्सलियों के मांद में घुसकर जो हमला करने की नीति रही है उसका ये परिणाम है। कोई हताहत नहीं हुआ है केवल 3 जवान घायल हुए हैं। 29 नक्सलियों की मौत बड़ी खबर है।

#WATCH दुर्ग: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, "मैं जवानों को बहुत बधाई देता हूं। वे बहुत बहादुरी से लड़े और बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार हमारे शासन काल में नक्सलियों के मांद में घुसकर जो हमला करने की नीति रही है उसका ये परिणाम है। कोई हताहत नहीं हुआ है केवल 3… pic.twitter.com/jLvUCeyenz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024

इससे पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए थे। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।


#WATCH | On the Kanker encounter, former CM of Chhattisgarh says, "Our government has taken effective action against Naxalites in the last five years. During the BJP regime, several fake encounters have taken place which didn't happen during our regime. several fake arrests have… pic.twitter.com/yJFgKXSY8N

— ANI (@ANI) April 17, 2024

पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल को सीएम साय ने दिया जवाब

पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के कांकेर में नक्‍सली एनकाउंटर को फर्जी बताए जाने पर सीएम विष्‍णुदेव साय ने कहा, हर चीज में इनको प्रश्न चिन्ह खड़ा नहीं करना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक को भी उन्होंने काल्पनिक कहा। यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे सवाल उठा सकते हैं। यह घटना किसी भी तरह से फर्जी है तो उसको प्रमाणित करें।

नक्‍सल मुठभेड़ पर पूर्व सीएम बघेल के बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल जी कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो माफी मांगिए CRPF, BSF, DRG के जवानों से, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता माफ नही करेगी आपको, हर विषय में राजनीति ठीक नहीं।

मुठभेड़ पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने का कहना है, बस्तर के आदिवासी इलाकों में माताएं-बहनें जंगल जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सड़कें सुरक्षित नहीं हैं और फर्जी मुठभेड़ बढ़ गई है। नकली नक्सली के नाम पर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। जब से ये सरकार आई है, बस्तर के आदिवासी कहीं न कहीं चिंतित और डरे हुए हैं।

#WATCH | Chhattisgarh Congress president Deepak Baij says, "...In the tribal areas of Bastar, mothers and sisters are feeling unsafe in going to the forest. Roads are not safe and fake encounters have increased. Cases are being registered against them in the name of fake… pic.twitter.com/UwCj56WzA1

— ANI (@ANI) April 17, 2024