• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी, कमल विहार में घर का सपना दिखाकर महिला को लगाया 48 लाख का चूना

अगर आप अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो सावधान रहें! रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हाल ही में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। अनामिका वैष्णव ...और पढ़ें

By Girish VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 16 Sep 2024 10:46:03 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Sep 2024 10:46:28 AM (IST)
रायपुर में प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी, कमल विहार में घर का सपना दिखाकर महिला को लगाया 48 लाख का चूना
अपने घर का सपना देख रहे हैं, रहें सावधान! प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. मकान दिलाने के नाम पर महिला से 48 लाख की ठगी।
  2. राकेश मंडल ने मकान दिलाने का झांसा देकर ली रकम।
  3. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, फरार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अनामिका वैष्णव ने मकान दिलाने के नाम पर 48 लाख ठग लिए गए। जालसाज ने महिला को डेढ़ महीने के भीतर मकान नहीं दिलाने की स्थिति में रकम दोगुना कर लौटाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला अनामिका वैष्णव ने ऐश्नी होम्स प्राईवेट लिमिटेड के संचालक राकेश मंडल उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।

अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश का लालपुर स्थित ऑफिस है। वह अपने परिचित के माध्यम से पिछले वर्ष राकेश से संपर्क किया। राकेश ने अपनी कंपनी को आरडीए से अधिकृत कंपनी बताकर अनामिका को कमल विहार में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। एग्रीमेंट के लिए पैसे भी दे दिए।


एक और महिला से की 15 लाख की ठगी

ठगी की आशंका होने पर अनामिका ने आरडीए में संपर्क किया तो राकेश द्वारा महज एक लाख रुपये जमा करने की जानकारी मिली। अनामिका के अनुसार राकेश ने इसी तरह से अर्चना गुप्ता नाम की महिला से भी मकान दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी की है।

दर्ज कराई झूठी शिकायत

अनामिका ने पुलिस को बताया है कि राकेश की पत्नी सरिता ने कोर्ट में समझौता करने उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। राकेश ने ठगी करने कूटरचित दस्तावेज और मकान का फोटो दिखाकर उन्हें उन्हें अपने जाल में फंसाया।