• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर करवाए 17.52 लाख

रायपुर में एसबीआई के मैनेजर से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पुराने मैनेजर का फर्जी नंबर निकालकर मैनेजर को झांसे में लिया। व्यापारी के नाम पर फर्...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Thu, 14 Aug 2025 03:47:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Aug 2025 03:49:40 PM (IST)
ठगों ने SBI के मैनेजर को ही दे दिया झांसा, फर्जी लेटर पैड और कॉल से ट्रांसफर करवाए 17.52 लाख
बैंक मैनेजर के साथ ही साढे 17 लाख की ठगी

HighLights

  1. पूर्व प्रबंधक का मोबाइल नंबर निकालकर वर्तमान प्रबंधक को दिया झांसा
  2. रामसागरपारा एसबीआइ शाखा का मामला, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
  3. ठगों व्यापारी के नाम का फर्जी लेटर पैड बनावाया और मैनेजर को भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : राजधानी के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में साइबर ठगों ने फर्जी लेटरपैड और मोबाइल कॉल के जरिये 17 लाख 52 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार (निवासी गिरिडीह, झारखंड) को आठ अगस्त को पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत के नाम से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया पुराने व भरोसेमंद ग्राहक हैं और उनका फोन आने पर मदद करने को कहा।


11 अगस्त को आशुतोष को सुनील तापड़िया के नाम से दोबारा कॉल आया। कॉलर ने खुद को रजिस्ट्री ऑफिस में व्यस्त बताया और वाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर्स के फर्जी लेटरपैड पर एनईएफटी डिटेल भेज दी। इसमें राजस्थान निवासी सरफराज अंसारी के खाते में 17.52 लाख रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध था।

14 लाख रुपये होल्ड, तीन लाख निकाल ले गए ठग

घटना का पता चलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रयासों से 14 लाख रुपये खाते में होल्ड कराए गए, जबकि तीन लाख रुपये आरोपित पहले ही निकाल चुके थे।

बिना पुष्टि के कर दिया ट्रांसफर, फिर खुला राज

लेटरपैड देखकर आशुतोष ने बिना सत्यापन किए राशि ट्रांसफर कर दी। करीब 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, जिन्होंने पैसे ट्रांसफर की जानकारी से इनकार कर दिया। वे तत्काल बैंक पहुंचे और बताया कि लेटरपैड और मोबाइल नंबर फर्जी हैं।

यह भी पढ़ें: रायपुर में जल्द ही लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, 450 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 7 फ्लाईओवर

जांच में पता चला कि आरोपितों ने इंटरनेट से पूर्व शाखा प्रबंधक कार्तिक राउत का नंबर निकाला और उन्हें भी झांसे में लिया। कार्तिक ने अनजाने में नए मैनेजर को सुनील तापड़िया के बारे में जानकारी दे दी, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन और पहचान में जुटी है।