• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के टिकरापारा से बहन-जीजा गए कोंडागांव, जुए की उधारी चुकाने साले ने उड़ाए 37 लाख के जेवर

रायपुर में ऑनलाइन जुए की लत और कर्ज चुकाने के लिए युवक ने अपने ही जीजा के घर से लाखों के जेवरात चुराए जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 07:06:46 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 07:10:37 PM (IST)
रायपुर के टिकरापारा से बहन-जीजा गए कोंडागांव, जुए की उधारी चुकाने साले ने उड़ाए 37 लाख के जेवर
चोरी का आरोपी साला पुलिस की गिरफ्त में, बरामद सोने के आभूषण। - पुलिस

HighLights

  1. ऑनलाइन जुए की लत से युवक बना चोर
  2. जीजा के घर से चुराए 36 लाख रुपये
  3. पुलिस ने आरोपी सगे साले को किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। ऑनलाइन जुआ खेलने की लत और कर्ज चुकाने के लिए एक युवक ने अपने ही सगे जीजा के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। टिकरापारा के लक्ष्मी नगर स्थित सूने मकान से लाखों रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रियंक उर्फ शुभम पांडेय (31) के रूप में हुई है। वह प्रार्थी का सगा साला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 25 तोला सोने के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी अनिल शर्मा कृषि विभाग में तकनीकी विशेषज्ञ हैं और वर्तमान में कोंडागांव में पदस्थ हैं। रायपुर के लक्ष्मी नगर स्थित उनके मकान में माता-पिता और बड़े भाई का परिवार रहता है। 28 अक्टूबर को मकान की साफ-सफाई के बाद ताला लगाकर चाबी उनकी मां को सौंप दी गई थी। 30 अक्टूबर की सुबह मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी और लॉकर भी टूटे हुए थे। उसमें रखे सोने, चांदी और हीरे के आभूषण व नकदी गायब थे।


सीसीटीवी में दीवार फांदकर घुसते दिखा

मामले की जांच में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करता और सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर जाता दिखाई दिया। जांच में उसकी पहचान प्रार्थी के साले प्रियंक उर्फ शुभम पांडेय के रूप में हुई।

बहन के साथ दो दिन रहकर बनाई थी योजना

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपनी बहन के साथ जीजा के घर दो दिन रुका था। इसी दौरान उसे आलमारी में सोने-चांदी और हीरे के जेवरात के साथ नकदी रखे होने की जानकारी मिली थी। उसे पता था कि उसकी बहन कोंडागांव चली गई है और मकान सूना है। इसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई।

ग्राइंडर मशीन से तोड़ा ताला

वारदात के दिन वह दीवार फांदकर मकान में घुसा। अपने पास रखी छोटी ग्राइंडर मशीन से दरवाजे की कुंडी और ताला तोड़ा। इसके बाद आलमारी का लॉकर तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, संदेह से बचने के लिए उसने कुछ आभूषण वहीं छोड़ दिए और कपड़ों को व्यवस्थित कर आलमारी में रख दिया था।

कर्ज चुकाने के लिए की चोरी

आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है। इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने रिश्ते की मर्यादा तोड़कर अपने ही जीजा के घर चोरी की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 तोला सोने के जेवरात बरामद किए हैं। कार्रवाई डीसीपी क्राइम एवं साइबर स्मृतिक रजनाला और डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुरिया की निगरानी में की गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।