• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में INS विक्रांत पोत जैसा बन रहा पंडाल, 65 फीट होगी ऊंचाई, गणेश उत्‍सव की तैयारी में जुटे लोग

रायपुर में गणेश उत्‍सव पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। कालीबाड़ी में इस बार गणेश जी के ल...और पढ़ें

By Girish VermaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 04 Sep 2024 02:38:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Sep 2024 04:10:30 PM (IST)
रायपुर में INS विक्रांत पोत जैसा बन रहा पंडाल, 65 फीट होगी ऊंचाई, गणेश उत्‍सव की तैयारी में जुटे लोग
कालीबाड़ी में आइएनएस विक्रांत पोत रूपी पंडाल का हो रहा निर्माण।

HighLights

  1. रायपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर।
  2. अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा पंडाल।
  3. गुढ़ियारी में नंदगांव थीम पर बन रही झांकी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को है। इस दिन से गणेश उत्‍सव की शुरुआत होगी जोकि 10 दिन तक मनाया जाएगा। इधर, गणेश उत्‍सव को लेकर राजधानी रायपुर में भी गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं, जो अपनी अनोखे थीम और सजावट के साथ भक्तों को आकर्षित करेंगे। इन पंडालों में भगवान गणेश की विशाल मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।

कालीबाड़ी में गणेश जी के लिए आईएनएस विक्रांत के आकार का 65 फीट से अधिक ऊंचा पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता से पहुंचे 25 कारीगर पिछले 27 दिनों से पंडाल को आकार दे रहे हैं। पंडाल के अंदर शीश महल में बप्पा विराजित होंगे। गुढ़ियारी में नंदगांव की थीम पर झांकी सजाई जा रही है। इस झांकी में भगवान कृष्ण के लीलाओं की दिखाया जाएगा।naidunia_image


गोलबाजार में रिद्धि-सिद्धि के साथ विराजेंगे बप्पा

गुढ़ियारी गणेशोत्सव समिति द्वारा नंदगांव थीम पर झांकी तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि दुर्ग के कलाकार झांकी को रूप देने में लगे हैं। झांकी में श्रीकृष्ण से संबंधित बाललीला, रासलीला सहित 20 से अधिक प्रसंग पर झांकी आगंतुकों को आकर्षित करेगी। वहीं गोलबाजार में भी गणेश स्थापना को लेकर तैयारी तेज है। श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार रिद्धि-सिद्धि के साथ बप्पा नजर विराजमान होंगे।naidunia_image

देशभक्ति थीम पर तैयार किया जा रहा पंडाल

जय भाेले ग्रुप, कालीबाड़ी के सदस्यों ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी देशभक्ति थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। कोलकाता के कारीगर लगभग 70 फीट ऊंचे व सात फीट चौड़े आईएनस विक्रांत का पंडाल सजा रहे हैं।

पंडाल के अंदर शीशमहल थीम पर सिंहासन लगभग तैयार है, जिसमें 18 फीट ऊंची गणेश जी की भव्य मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मूर्ति भी इस बार नये रूप में भोले बाबा के अवतार में देखने मिलेगी। वहीं पंडाल का बाहरी हिस्सा राम दरबार की थीम पर सजाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर्व के अंतर्गत बलिदानी परिवारों का सम्मान करने की योजना है। पिछली बार चंद्रयान-3 पंडाल को लोगाें ने काफी पसंद किया था।