• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश, पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगी रिमांड

CG News: राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 24 Dec 2025 04:22:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Dec 2025 04:22:24 PM (IST)
कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश, पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगी रिमांड
कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह।

HighLights

  1. कुख्यात गैंगस्टर ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश।
  2. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट पहुंचा।
  3. पूछताछ के लिए पुलिस ने मांगा रिमांड।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने मयंक सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां पुलिस ने उससे गहन पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की।

गौरतलब है कि मयंक सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य शूटर और उसका बेहद करीबी बताया जाता है। वह झारखंड के रामगढ़ जेल में बंद था, जहां से रायपुर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ट्रांजिट रिमांड में लेकर रायपुर पहुंची। मयंक सिंह रायपुर के चर्चित PRA ग्रुप गोलीकांड मामले में आरोपी है।


कोर्ट में पेशी से पहले मयंक सिंह को ACCU क्राइम ब्रांच कार्यालय लाया गया, जहां उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में गैंग के नेटवर्क, शूटरों की भूमिका, फायरिंग की साजिश और अन्य आपराधिक मामलों को लेकर अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान मयंक सिंह से न केवल PRA ग्रुप फायरिंग मामले बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अन्य अपराधों, हथियारों की सप्लाई और स्थानीय संपर्कों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

गैंगस्टर की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।