• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जलाया, 6 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग

गरियाबंद में दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपित ने युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में इलाज के बाद पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Mon, 20 Jan 2025 07:16:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jan 2025 11:42:31 AM (IST)
दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जलाया, 6 दिन तक लड़ी जिंदगी की जंग
रायपुर डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत।

HighLights

  1. दुष्कर्म में असफल होने पर युवती को जलाया।
  2. गंभीर हालत में युवती ने 6 दिन बाद दम तोड़ा।
  3. पीड़िता का मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, गरियाबंद। गरियाबंद में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म में असफल होने पर युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने से छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु के पूर्व पीड़िता ने बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश

जानकारी के अनुसार आरोपित चंपेश्वर ने पीड़िता के घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका युवती ने इसका विरोध किया, इससे गुस्से में आकर उसने किचन में रखा केरोसिन पीड़िता पर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इससे युवती बुरी तरह झुलस गई।


6 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष

पीड़िता को गंभीर हालत में तत्काल छुरा के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर कर दिया गया। इसके महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत बिगड़ती देख उसे महासमुंद से रायपुर के डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

आरोपित गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने पर गरियाबंद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान दर्ज कराए गए और आरोपित को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया