• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उज्बेकिस्तान की लड़की ने रायपुर में शराब के नशे में किया था हंगामा, फिर खुला सेक्स रैकेट का राज

रायपुर में एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश हुआ है। यह रैकेट उज्बेकिस्तान और हैदराबाद की लड़कियों को शामिल करके चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 09 Feb 2025 12:39:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Feb 2025 01:37:16 PM (IST)
उज्बेकिस्तान की लड़की ने रायपुर में शराब के नशे में किया था हंगामा, फिर खुला सेक्स रैकेट का राज
उज्बेकिस्तान की युवती ने रायपुर में तीन लोगों को टक्कर मारने के बाद किया था हंगामा।

HighLights

  1. उज्बेकिस्तान और हैदराबाद की लड़कियों को शामिल किया गया था।
  2. पुलिस ने रैकेट के डीलर और लाजिस्टिक सपोर्ट करने वालों को पकड़ा।
  3. रायपुर, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों की डायरी बरामद की गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की वीआईपी रोड पर गत पांच फरवरी को एक विदेशी युवती द्वारा तीन युवकों को टक्कर मारने के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का राजफाश किया है।

इस रैकेट में उज्बेकिस्तान और हैदराबाद की लड़कियों को पकड़ा गया है। युवतियों समेत गैंग के डीलर और लाजिस्टिक सपोर्ट करने वाले दो सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हादसे से हुआ राजफाश

बता दें कि वीआईपी रोड पर हादसे के बाद पुलिस ने उज्बेकिस्तान की युवती और वकील भावेश आचार्य को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं। पुलिस के मुताबिक विदेशी युवती 30 जनवरी को भारत पहुंची थी और 31 जनवरी को रायपुर आई।


naidunia_image

सेक्स रैकेट का नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच के दौरान इस रैकेट से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर के ग्राहकों के नाम की एक डायरी बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह रैकेट बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था, जिसमें अन्य शहरों के भी ग्राहक शामिल हो सकते हैं।

दो थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे सेक्स रैकेट का राजफाश किया जाएगा। फिलहाल सरस्वती नगर और तेलीबांधा थाने में पीटा एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

पुलिस को नहीं है जानकारी

दूसरे देश से रायपुर में आई युवतियों की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। ये अलग-अलग होटलों में रहती हैं। नियम के अनुसार होटल संचालकों को इनकी जानकारी देनी है, बावजूद इसके कोई जानकारी थाने तक नहीं पहुंची है। वहीं पुलिस भी अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं की है। बताया जा रहा है कि होटल संचालकों के रसूख के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है।

naidunia_image

घायल युवक की हुई मौत

वीआईपी रोड पर पांच फरवरी की रात हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे, हादसे के बाद से सभी को लोधीपारा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें अरुण विश्वकर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं ललित चंदेल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जबकि नीलकमल साहू की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को रुकवाया, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। कार से बाहर निकलने के बाद विदेशी युवती ने हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर उसका फोन गुम गया था, जिसके बाद वह वहां खड़े लोगों पर मोबाइल रखने का आरोप लगा रही थी। वहीं, पुलिस उसे लगातार उसे थाने चलने को कहती रही, लेकिन वह नशे की हालत में वहां हंगामा करती रही।