
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बाल गृृहों से भी बच्चियां गायब हो रही हैं। सोमवार को बालिका गृृह का निरीक्षण करने पहुंची राज्य बाल आयोग की अध्यक्ष प्रभा दुबे ने इस पर चिंता जाहिर की। हालांकि, उन्होंने बच्चियों के गायब होने की संख्या बताने में असमर्थता जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि रिकार्ड में कई बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज है।
दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया से उन्होंने कहा कि बच्चों की गुमशुदगी और बाल गृृह के छोड़कर जाने के मामले चिंतनीय है। उनसे पूछा गया कि प्रदेश में बाल गृृह के कितने बच्चे गुमशुदा हैं तो उन्होंने कहा कि आंकड़े बिना देखे बता पाना संभव नहीं है।
बिहार और उत्तर प्रदेश के बालिका गृृहों में हुई घटना को देखते हुए प्रदेश की बाल आयोग अध्यक्ष दुबे ने सोमवार को रायपुर स्थित बालिका आश्रय गृृह का निरीक्षण किया। आश्रय गृृह में रह रही बालिकाओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।
इस दौरान उन्होंने संस्था के प्रभारी को बालिका आश्रय गृृह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने निर्देश दिए। उन्होंंने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा हुई तो संस्था की मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान भवन में बालिकाओं के रहने, खान-पान, शिक्षा, मनोरंजन आदि की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।