• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Odisha Railway Line: छत्तीसगढ़-ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, मोदी सरकार ने डबल रेल लाइन को दी हरी झंडी

रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओडिशा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर लंबी नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी से मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होगा और प्रदेशवास...और पढ़ें

By Sandeep TiwariEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 09:14:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Aug 2024 12:37:02 PM (IST)
CG Odisha Railway Line: छत्तीसगढ़-ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, मोदी सरकार ने डबल रेल लाइन को दी हरी झंडी
छत्तीसगढ़ में बड़ी रेल परियोजना को मिली मंजूरी। प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. छत्‍तीसगढ़ में दोहरी रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी।
  2. नई दोहरी रेल लाइन से मौजूदा रेल नेटवर्क का होगा विस्तार।
  3. मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष, प्रधानमंत्री का जताया आभार।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया/रायपुर। केंद्र सरकार ने छत्‍तीसगढ़ में डबल रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजनाओं की कुल लागत करीब 1,360 करोड़ रुपये हैं। इसमें दो नए रेलवे स्टेशन भी बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे की कुल 6,456 करोड़ की तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सात जिलों को कवर किया जाएगा। प्रदेश में दोहरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हर्ष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के रायगढ़ जिले में स्थित भालुमुड़ा से ओड़िशा के सारडेगा तक 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन की मंजूरी दिए जाने से मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। साथ ही बड़ी संख्या में प्रदेशवासियों की देश के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।


आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र का विकास होगा। 37 किलोमीटर नई दोहरी रेल लाइन परियोजना से 25 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होगा और 84 करोड़ किलो कार्बन डाइाक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी जो 3.4 करोड़ वृक्षों के रोपण के तुल्य है।

भारतीय रेलवे के भालुमुडा (छत्तीसगढ़) - सारडेगा (ओडिशा) कॉरिडोर को मंजूरी देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हृदय से आभार!

इस परियोजना की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ में न केवल मौजूदा रेल नेटवर्क का विस्तार होगा, बल्कि…

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 28, 2024

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, चूना पत्थर आदि जैसी वस्तुओं के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि नई रेल लाइन की स्वीकृति से प्रदेश की देश के अन्य राज्यों से सीधी कनेक्टिविटी बनेगी।

आवागमन में सुधार होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर भी जानकारी साझा किया है। उन्हाेंने भारतीय रेलवे के भालुमुडा (छत्तीसगढ़) - सारडेगा (ओडिशा) कारिडोर को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार जताया है।

यह होगा फायदा

  • सरदेगा से भालुमुड़ा के बीच परिवहन के लिए कोई बस सेवा भी नहीं है।
  • इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आदिवासी आबादी जिनके सामाजिक संबंध हैं।
  • रेल लाइन के निर्माण से आसपास के गांवों के निवासियों को फायदा होगा।
  • कार्बन उत्सर्जन 84 करोड़ किलोग्राम है, जिससे इसकी बचत भी होगी।
  • मल्टी-ट्रैकिंग प्रस्ताव परिचालन को बनाएगा आसान, इलाके का होगा विकास।

फैक्ट फाइल

  • 1,360 करोड़ रुपये परियोजना की लागत
  • 37 किलोमीटर रेल लाइन को मिली मंजूरी