
00 चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा
00 बूढ़ातालाब के पास सरकार विरोधी हुई जमकर नारेबाजी
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली के आह्वान पर जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन बूढ़ातालाब के पास किया गया, जहां 36 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएम को संबोधित कलेक्टर को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा। उनका कहना था कि राज्यकर्मियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए। लिपिकों को 4200 ग्रेड पे समयमान दिया जाए और राजस्थान सरकार की भांति वेतमान दिया जाए। इससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। इससे फरियादियों को सरकारी दफ्तरों से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। इस दौरान संघ के संरक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रांताध्यक्ष राकेश साहू, जिलाध्यक्ष जियाउर रशीद, महामंत्री सुखीराम धृतलहरे, प्रांतीय संयोजक राधेश्याम वर्मा, महामंत्री प्रकाश शुक्ला, छग पेंशनधारी कल्याण संघ जगत सिंह बैस, संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ प्रांताध्यक्ष केदार जैन, पंचायत सचिव संघ प्रांताध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
12-मधुकर दुबे-10-बजे-10.40
सं. आरकेडी