• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

आरंग के महानदी तट पर शिक्षक का ब्लाइंड मर्डर: सिर कुचलकर की गई हत्या, पहुंची फॉरेंसिक टीम

रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचरौदा में महानदी तट के पास शासकीय शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। उनका लहूलुहान शव ...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:29:20 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:31:01 PM (IST)
आरंग के महानदी तट पर शिक्षक का ब्लाइंड मर्डर: सिर कुचलकर की गई हत्या, पहुंची फॉरेंसिक टीम
आरंग में महानदी के तट पर मिली बाइक और लाश।- पुलिस

HighLights

  1. आरंग के महानदी तट पर मिली शिक्षक की लाश
  2. सिर पर भारी वस्तु से वार कर की गई हत्या
  3. पुरानी रंजिश, अन्य पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र में महानदी तट के पास एक शासकीय शिक्षक की निर्मम तरीके से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ शव और घटनास्थल पर मिली बाइक ने इस खौफनाक वारदात को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी के शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर का शव बनचरौदा के पास महानदी तट पर स्थित रेत खदान के नजदीक मिला। मृतक डंगनिया (चंपारण) के रहने वाले थे और किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे बताए जा रहे हैं। सुबह जब लोगों ने शव को खून से लथपथ हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरंग थाना प्रभारी और तमाम बड़े पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।


सिर पर किए गए घातक वार

प्रारंभिक मुआयने में यह साफ हो गया है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित और बेहद क्रूर हत्या है। शिक्षक के सिर पर किसी भारी और नुकीली वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति बयां कर रही है कि कातिलों ने बेहद बेरहमी से उनकी जान ली है और पहचान छुपाने या गुमराह करने के लिए शव को महानदी तट के पास फेंक दिया।

बाइक और मोबाइल से खुलेगा राज

घटनास्थल के ठीक पास ही मृतक की बाइक लावारिस हालत में बरामद हुई है। पुलिस अब इस बात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि शिक्षक अपनी बाइक से वहां अकेले पहुंचे थे या उनके साथ कोई और भी था। कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना से ठीक पहले उनकी किससे बातचीत हुई थी और वह किसके बुलावे पर वहां गए थे।

एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीमें सक्रिय

वारदात की गंभीरता को भांपते हुए रायपुर से फौरन फॉरेसिंक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वाड की विशेष टीमों को मौके पर रवाना किया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर एक एंगल से गहन छानबीन जारी है।