यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रबी सीजन में धान के बदले अन्य फसलों के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी सरकार
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक। चर्चा के दौरान दिए कई निर्देश।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 10 Nov 2021 01:17:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Nov 2021 01:17:05 PM (IST)

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार रबी सीजन में किसानों को धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए प्रेरित करेगी। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने विभागीय अफसरों को इस वर्ष ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर गेहूं, चना, उड़द, मक्का, तिल, रागी, मूंगफली आदि की खेती के लिए किसानों को विशेष रूप से प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अधिकारियों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान संचालित करने के साथ ही अन्य ग्रीष्मकालीन फसलों के बीजों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश के भी निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने मंगलवार को विभागीय अफसरों के साथ बैठक में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान की उपज ली जाती है, उन क्षेत्रों में उपयुक्त वैकल्पिक फसलों के बीज की व्यवस्था त्वरित रूप से पर्याप्त मात्रा में किया जाना चाहिए। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि वैकल्पिक फसल और उतेरा फसलों जैसे अलसी, तिवड़ा, बटरी, सरसों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही किसानों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
कृषि मंत्री चौबे ने विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों व विभागीय अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि प्रशिक्षण में निजी सिंचाई स्रोत वाले कृषकों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। बैठक में विशेष सचिव कृषि विभाग एस.भारतीदासन समेत अन्य अफसर मौजूद थे।