• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12वीं पास युवाओं को नौकरी दिलाएगी सरकार, 13 और 14 अगस्त को जॉब मेला

इस जॉब फेयर में स्थानीय कंपनियां शामिल होंगी और युवाओं को उनके ट्रेड के हिसाब से नौकरी मिलेगी।

By Rahul VavikarEdited By: Rahul Vavikar
Publish Date: Tue, 30 Jul 2019 11:20:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2019 08:48:11 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
12वीं पास युवाओं को नौकरी दिलाएगी सरकार, 13 और 14 अगस्त को जॉब मेला

रायपुर (ब्यूरो)। राज्य माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के तहत साल 2019 की 12वीं बोर्ड परीक्षा वोकेशनल कोर्स से पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए जॉब मेला आयोजित होने जा रहा है। 13 और 14 अगस्त को जॉब मेला लगेगा, जिसमें स्थानीय कंपनियां शामिल होंगी और युवाओं को उनके ट्रेड के हिसाब से नौकरी मिलेगी। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी शामिल होंगे। जॉब मेला में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को मेला स्थल तक लाने की जिम्मेदारी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य की होगी।

1185 हो गए नौकरी के लायक

12वीं पास ऐसे छात्र जो 18 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इन युवाओं को नौकरी के लिए फायदा मिलेगा। गौरतलब है कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय नईदिल्ली की ओर से प्रदेश के 546 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए स्वीकृति मिली है। इनमें 121 विद्यालय में सत्र 2018-19 में पांच ट्रेडों के अंतर्गत कक्षा बारहवीं में विद्यार्थी पंजीकृत रहे।


OMG : हर साल बढ़ जाती है इस शिवलिंग की ऊंचाई

ट्रेडवार छात्रों का विवरण

ट्रेड का नाम स्कूलों की संख्या विद्यार्थियों की संख्या 18 साल पूर्ण कर चुके

ऑटोमोबाइल 16 162 76

रिटेल 09 96 49

आईटी 121 1486 379

एग्रीकल्चर 20 230 59

हेल्थकेयर 76 651 622

कुल 50 2625 1185

जशपुरिया मिर्च : झन्नाट ऐसी कि मुंहमांगी कीमत दे रहे व्यापारी, देखें VIDEO

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय, यहां लगातार भारी बारिश की चेतावनी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।