• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने भी हमारे देश के विकास को दिशा दी : बृजमोहन अग्रवाल

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रायगढ़, खरसिया, रायपुर, दुर्ग, राजिम, बस्तर, बेमेतरा की 100 महिलाओं का वक्ता मंच ने किया सम्मान।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 13 Sep 2021 09:21:25 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Sep 2021 09:21:25 AM (IST)
चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने भी हमारे देश के विकास को दिशा दी : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महिलाएं दुनिया की आधी आबादी हैं। महिलाओं के विकास के बिना दुनिया का विकास नहीं हो सकता है। हम आज गर्व के साथ कह सकते हैं कि चूड़ियां पहनने वाले हाथों ने भी हमारे देश के विकास को दिशा दी है। उक्त विचार विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने वक्ता मंच के नारी शक्ति शिखर अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।

किसी भी सभ्य समाज की कल्पना महिलाओं के योगदान को भुलाकर नहीं की जा सकती है। वे हीं हैं जो परिवार को बांधकर रखती हैं और मकान को घर बनाती हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को प्रदेश की सामाजिक संस्था वक्ता मंच द्वारा एन निजी होटल में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रायगढ़, खरसिया, रायपुर, दुर्ग, राजिम, बस्तर, बेमेतरा की 100 महिलाओं का सम्मान किया गया। ये महिलाएं प्रशासन, राजनीति, समाज सेवा, कराते, हस्त शिल्प, अध्यापन, लेखन, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, संगीत, व्यवसाय, उद्योग सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।


समारोह की अध्यक्षता गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास ने की। विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक डा. राजाराम त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी, समाजसेवी मनोहर चतवानी, एससीएसटी थाना प्रभारी कविता ध्रुव थीं। आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं परिचर्चा सत्र भी रखा गया था।

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि विगत 10 वर्षों से वक्ता मंच द्वारा प्रतिवर्ष महिला सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन शुभा मिश्रा कनक और धन्यवाद प्रस्ताव वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू द्वारा रखा गया।