• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Janmotsav की तैयारी के दौरान रायपुर में हादसा, हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत

घटनाक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की दम्मानी कॉलोनी का है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रैक्ट...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 08 Apr 2025 11:15:17 AM (IST)Updated Date: Tue, 08 Apr 2025 11:45:04 AM (IST)
Hanuman Janmotsav की तैयारी के दौरान रायपुर में हादसा, हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत
हाइड्रोलिक बंद होने से दोनों युवक नीचे गिर पड़े।

HighLights

  1. रायपुर के नवापारा में हुआ हादसा
  2. ट्रैक्टर से झंडे लगा रहे थे युवक
  3. एक अन्य गंभीर घायल, इलाज जारी

नईदुनिया, रायपुर (Hanuman Janmotsav in Raipur)। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा बांधते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक बंद हो जाने से दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर झंडा बांधने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान झंडा बांधने के लिए ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड होने के कारण हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े।


naidunia_image

मातम का माहौल

मृतक युवक का नाम नितुल बताया गया है, जबकि घायल युवक का नाम सागर है। सागर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद मातम का माहौल है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - पंचग्रही युति योग में 12 अप्रैल को मनेगा हनुमानजी का प्रकटोत्सव, 57 साल बाद हो रहा ऐसा