
रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में टेली मेडिसिन से चिकित्सा सुविधा जल्द ही उपलब्ध कराई जा रही है। इसे लेकर तैयारियां भी कर ली गई हैं। जहां इस सुविधा के तहत धमतरी और कांकेर में इलाज शुरू हो चुका है, वहीं राजधानी में भी जल्द ही इसे प्रारंभ किया जा रहा है।
आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य केंद्रों व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में (सीएचओ) कम्प्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पदस्थ किए जाएंगे। जो सामान्य ओपीडी के अलावा यहां सात प्रकार की जांच और 36 तरह की सामान्य दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। वहीं किसी तरह की जटिल स्थिति या कोई अलग परेशानी होने पर उन्हें सीधा जिला अस्पताल या अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की सलाह दी जाती है। इसमें दूर-दराज में रहने वाले पीड़ितों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं तुरंत इलाज न मिलने के कारण कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके लिए नई योजना के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के टेलीमेडिसिन तकनीक से इलाज की सुविधा विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक स्तर पर तीन जनवरी को आरंग, अभनपुर और चार जनवरी को तिल्दा, धरसींवा के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में ट्रायल इसके लिए प्रशिक्षण प्रोग्राम कराया जा रहा है। इसके जनवरी से ही इसे लागू भी कर दिया जाएगा।
क्या है टेली मेडिसिन की सुविधा
टेली मेडिसिन नई तकनीक के तहत ऐसी चिकित्सा सेवा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में पीड़ित मरीजों का इलाज चिकित्सा विशेषज्ञ वीडियोग्राफी के माध्यम से किया जाता है। इस नई तकनीक से योजना के तहत इलाज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराने की कवायद तेज है।
इस तरह होगा मरीजों का इलाज
स्वास्थ केंद्रों में आने वाले ऐसे मरीज, जिनका इलाज सीएचओ अपने स्तर पर नहीं कर सकेंगे। इस स्थिति में वे टेलीमेडिसिन से चिकित्सा विशेषज्ञों से जुड़कर वीडियोग्राफी से सामाधान मांग सकेंगे। इमसें मरीजों की बीमारी को वीडियो के माध्यम से लाइव दिखाकर इलाज किया जाएगा। इससे ग्रामीण मरीजों को जिला अस्पताल तक नहीं आना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में बनेगा सेंटर
आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में टेली मेडिसिन का कक्ष बनाया जाएगा। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम बैठेगी। वे सीधे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इलाज मुहैया कराएगी। स्पेशलिस्ट डॉक्टर 11 से एक बजे के बीच टेली मेडिसिन में सेवा देने के लिए उपलब्ध होंगे। सुविधा के अनुसार में बदलाव किया जा सकता है।
वर्जन
टेली मेडिसिन की सुविधा से एचडब्ल्यूसी में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के उन मरीजों को फायदा होगा। जो यहां नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
- डॉ. रवि तिवारी, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल
वर्जन
टेली मेडिसिन सेवा के लिए तैयारियां तो हमारी ओर से की जा रही हैं। वीडियोग्राफी के लिए टेबलेट वितरण किया जा चुका है। आदेश आने के बाद जल्द ही शुरू किया जाएगा।
- डॉ. मीरा बघेल, सीएमएचओ