• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी

प्रदेश में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है।विभाग ने चेता...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 08:10:39 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 08:10:39 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के इन हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी जारी
प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना।
  2. 30 जुलाई तक इन इलाकों में होगी भारी बारिश।
  3. मौसम विभाग ने जारी की वज्रपात की चेतावनी।

नईदुनिया, रायपुर। प्रदेश में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में 28 जुलाई को आसमान आमतौर पर मेघाच्छादित रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है।

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। दुर्ग में अधिकतम 30.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे चरम पर रहा।


मौसम विभाग का अलर्ट

विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दो दिनों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

बारिश के मुख्य आंकड़े

भानुप्रतापपुर में 100 मिमी, बड़े बचेली 90 मिमी, औंधी खड़गांव सहित अन्य क्षेत्रों 60 मिमी इसके अलावा बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में बादल छाए रहे और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।

बना हुआ है यह सिस्टम

एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड के ऊपर बना है। इसके पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब केंद्र, पुरुलिया, कोंटई होते हुए दक्षिण-पूर्व में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

29 और 30 जुलाई को संभावना

सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें- पीएम सड़कें बनीं टैक्स चोरों का नया रास्ता, अपना रहे ये हथकंडा... सरिया सप्लाय में जीएसटी चोरी का मामला