• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

लगातार बारिश ने रायपुर के सब्जी बाजार में लगाई आग, पालक दो सौ और खेक्सी डेढ़ सौ रुपये किलो

बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सब्जियों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे मंडियों में आवक काफी घट गई है। स्थिति यह है कि पालक दो सौ रुपये और खेक्स...और पढ़ें

By Saurab MishraEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:55:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:57:33 PM (IST)
लगातार बारिश ने रायपुर के सब्जी बाजार में लगाई आग, पालक दो सौ और खेक्सी डेढ़ सौ रुपये किलो
कमल विहार के पास दुकान में खरीदी-विक्री करते लोग। - नईदुनिया

HighLights

  1. लगातार बारिश से स्थानीय फसल प्रभावित
  2. दूसरे राज्यों से सब्जियां मंगाने पर बढ़े दाम
  3. पालक दो सौ और खेक्सी डेढ़ सौ पार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बारिश के कारण स्थानीय सब्जियों की फसल प्रभावित होने से रायपुर के सब्जी बाजार में आवक घट गई है। इसका असर सब्जियों की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। पालक 200 रुपये किलो तक पहुंच गई है। खेक्सी 150, फ्रेंच बीन्स 140 और मटर 140 रुपये किलो बिक रहे हैं।

प्याज 80 और करेला 120 रुपये किलो है। भिंडी 80, कुंदरू 60, बरबट्टी 80, बैंगन 60, कुम्हड़ा 50, लौकी 50, ग्वार फली 60 और सेम 100 रुपये किलो है। कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आवक कम होने से दूसरे राज्यों से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं। बारिश जारी रही तो दाम और बढ़ सकते हैं।


बाहर से आ रही सब्जियां

बारिश से स्थानीय खेतों में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। आवक कम होने के कारण कारोबारियों को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल से खेक्सी और अन्य सब्जियां मंगाई जा रही हैं। प्याज नासिक से आ रहा है। कर्नाटक से शिमला मिर्च की आवक हो रही है, जो करीब 100 रुपये किलो बिक रही है। बाहर से सब्जियां मंगाने पर परिवहन खर्च बढ़ने से खुदरा कीमत भी बढ़ जाती है। स्थानीय आवक सामान्य होने पर ही बाजार में राहत मिलने की उम्मीद है।

50 रुपये किलो तक लौकी और कुम्हड़ा

बारिश के कारण सामान्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। बाजार में भिंडी 80, कुंदरू 60, बरबट्टी 80 और बैंगन 60 रुपये किलो बिक रहा है। कुम्हड़ा और लौकी 50 रुपये किलो है। ग्वार फली 60, सेम 100 और मटर 140 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फ्रेंच बीन्स भी 140 रुपये किलो बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों से माल कम निकल रहा है। मंडियों में आवक घटने से थोक भाव बढ़े हैं, जिसका असर खुदरा बाजार पर पड़ रहा है।

फैक्ट फाइल

  • 200 रुपये किलो पालक
  • 150 रुपये किलो खेक्सी
  • 140 रुपये किलो फ्रेंच बीन्स और मटर
  • 120 रुपये किलो करेला
  • 100 रुपये किलो सेम

बारिश थमने के बाद सामान्य होंगी कीमतें

बारिश के कारण स्थानीय सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। माल कम आने से कीमतों में तेजी आई है। बाहर से सब्जियां मंगाने पर परिवहन खर्च भी बढ़ जाता है। बारिश थमने और स्थानीय आवक बढ़ने के बाद ही दाम सामान्य होने की उम्मीद है।

- टी श्रीनिवास रेड्डी, अध्यक्ष, थोक सब्जी मंडी व्यावसायी संघ