• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

मरवाही के जंगलों में 54 हाथियों के दल की दस्तक, वन विभागाें ने गांवों में मुनादी कराई

मरवाही वन परिक्षेत्र के पेंड्रा अंतर्गत दमदम गांव में 54 जंगली हाथियों का विशाल दल पहुंच गया है। कटघोरा के पसान क्षेत्र से आए इस विशाल झुंड के कारण फस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 12:46:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 12:48:49 PM (IST)
मरवाही के जंगलों में 54 हाथियों के दल की दस्तक, वन विभागाें ने गांवों में मुनादी कराई
मरवाही पहुंचे हाथियों को लेकर जारी की जा रही सतर्कता की प्रतीकात्मक एआई तस्वीर।

HighLights

  1. मरवाही वन परिक्षेत्र में चौवन हाथियों की दस्तक
  2. संभावित प्रभावित गांवों में अलर्ट और मुनादी जारी
  3. बिजली कंपनी को आपूर्ति बंद रखने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र में 54 जंगली हाथियों का बड़ा झुंड दाखिल हो गया है। हाथियों का यह दल वर्तमान में पेंड्रा के दमदम वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की आमद से वन विभाग के कान खड़े हो गए हैं और आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार यह दल पहले कटघोरा वनमंडल के पसान क्षेत्र में था। मंगलवार रात यह झुंड सीमा पर पहुंचा और बुधवार देर शाम बनखेता होते हुए दमदम के घने जंगलों में आ धमका। धान की पकती फसल और ग्रामीणों के कच्चे मकानों पर इस झुंड से भारी खतरे की आशंका बनी हुई है।


जनहानि रोकने के लिए गांवों में मुनादी और गश्त

वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता किसी भी प्रकार की जनहानि को रोकना है। इसके लिए रूमगा, मटियादांड, सेमरदर्री नाका, बहरीझोरकी, मगुर्दा, दानीकुण्डी, गुल्लीडांड, मौहरीटोला, कारगिकला, मरवाही और पीपरडोल सहित कई गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

24 घंटे निगरानी ड्यूटी लगाई

वन कर्मचारियों की 24 घंटे निगरानी ड्यूटी लगाई गई है जो हाथियों के हर मूवमेंट की सूचना मुख्यालय को दे रहे हैं। ग्रामीणों से स्पष्ट कहा गया है कि वे हाथियों को देखने, सेल्फी लेने या पत्थर फेंकने की भूल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे हाथी आक्रामक हो सकते हैं।

शाम और रात को जंगल न जाएं ग्रामीण

वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से शाम और रात के समय जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित पक्के मकानों में रखने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वन विभाग ने विद्युत वितरण कंपनी से संपर्क साधा है। हाथियों की सुरक्षा और करंट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ग्रामीण फीडरों की बिजली तत्काल बंद करने का प्रबंध भी सुनिश्चित किया गया है।