• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर के शंकर नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनीपोल पर चढ़कर महिला ने दी कूदने की धमकी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान

रायपुर के शंकर नगर मेनरोड स्थित एक यूनीपोल पर महिला के चढ़ जाने से बुधवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला काफी ऊंचाई पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 13 May 2026 09:59:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 09:59:51 AM (IST)
रायपुर के शंकर नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनीपोल पर चढ़कर महिला ने दी कूदने की धमकी, पुलिस की सूझबूझ से बची जान
यूनीपोल पर चढ़ी महिला ने मचाया हड़कंप

HighLights

  1. यूनीपोल पर चढ़ी महिला ने मचाया हड़कंप
  2. घंटों जाम रहा शंकर नगर मेनरोड
  3. SDRF और पुलिस की सूझबूझ से बची जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर मेनरोड स्थित एक यूनीपोल पर महिला के चढ़ जाने से बुधवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला काफी ऊंचाई पर चढ़कर नीचे कूदने की धमकी दे रही थी, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अचानक यूनीपोल पर चढ़ गई और ऊपर से जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वह बार-बार नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने काफी सूझबूझ और सतर्कता के साथ महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाइश और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।