• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर की हिंदू युवती को लेकर उज्जैन पहुंच गया मुस्लिम युवक, होटल में 5000 रुपये में लिया था रूम; मचा हंगामा

राजधानी से उज्जैन पहुंचे युवक-युवती के होटल में ठहरने का मामला विवाद में आ गया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 11:13:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 11:41:32 AM (IST)
रायपुर की हिंदू युवती को लेकर उज्जैन पहुंच गया मुस्लिम युवक, होटल में 5000 रुपये में लिया था रूम; मचा हंगामा
उज्जैन होटल में बिना एंट्री ठहरे युवक-युवती (AI Generated Image)

HighLights

  1. नानाखेड़ा होटल में 5000 रुपये में मिला कमरा
  2. रजिस्टर में दोनों की एंट्री नहीं पाई गई
  3. पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: राजधानी से एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती को लेकर उज्जैन पहुंचा। जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सोहेल शेख, निवासी मोती नगर मस्जिद के सामने, शुक्रवार को बस के जरिए युवती के साथ उज्जैन आया था।

होटल में कमरा मिलने में परेशानी

उज्जैन पहुंचने के बाद सोहेल ने ऋषि नगर स्थित एक होटल में ऑनलाइन कमरा बुक किया था। हालांकि, युवक के साथ हिंदू युवती होने के कारण होटल संचालक ने कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद तीन अन्य होटलों ने भी उन्हें कमरा देने से इंकार कर दिया।

नानाखेड़ा होटल में मिला कमरा

इसके बाद दोनों नानाखेड़ा स्थित एक होटल पहुंचे, जहां उन्हें पांच हजार रुपये में कमरा दिया गया। हालांकि, होटल के रजिस्टर में दोनों की एंट्री दर्ज नहीं की गई थी, जो बाद में विवाद का कारण बना।

सूचना पर पहुंची पुलिस और संगठन

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के सदस्य होटल पहुंचे। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है, जबकि सोहेल शेख के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।