• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खौफनाक घटना: 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद

आवारा कुत्‍तों ने मंगलवार को एक 6 वर्षीय बच्‍चे को अपना शिकार बनाया। फिलहाल बच्चे का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन प्रशासन से अब तक कोई म...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 19 Feb 2025 12:59:23 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Feb 2025 01:31:08 AM (IST)
खौफनाक घटना: 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद
आवारा कुत्‍तों ने छोटे बच्‍चे को बुरी तरह से नोंच डाला। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

HighLights

  1. दिल दहलाने वाली घटना, देखकर उड़ गए होश।
  2. कुत्‍तों के हमले से छलनी हो गया बच्‍चे का शरीर।
  3. मजदूर परिवार को प्रशासन से नहीं मिली मदद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास छह वर्ष के मासूम बासु कश्यप को तीन आवारा कुत्तों ने 10 मिनट तक नोच-नोच कर काटा, जिसके चलते उसके सिर में बड़े जख्म के साथ शरीर में करीब 200 से अधिक छेद हुए हैं। वहीं, पीठ का मांस भी कुत्ते नोच डाले हैं। दरअसल बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिसे देखकर दूसरे बच्चे रोते हुए बच्चे के पिता के पास पहुंचे। शाम के वक्त अंधेरे में दौड़ते हुए बच्चे का पिता जब मौके पर पहुंचे तो देखकर वे अचंभित हो गए। पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि बच्चा किधर है, क्योंकि कुत्ते लगातार बच्चे को नोच-नोचकर खा रहे थे। इस बीच उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए।

naidunia_image

शहर में लगातार हो रही घटनाएं

  • कुत्तों के काटने के मामले शहर में लगातार सामने आ रहे हैं। बीते महीने एक ऐसा ही मामला जोन-2 के सांई नगर क्षेत्र में हुआ था, जहां पर एक कुत्ते ने आठ वर्ष की अंजलि के ऊपर हमला कर दिया था।

  • इस मामले में स्थानीय लोगों बताया था कि काटने वाले कुत्ते को निगम की टीम पहले उठाकर ले गई थी, बाद में उसी जगह लाकर छोड़ दी।
  • कुछ दिनों तक कुत्ते की स्थिति ठीक थी, फिर उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है, जिसकी शिकायत भी निगम में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • naidunia_image

    सालभर में एक लाख 20 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा

    • प्रदेश में सालभर में एक लाख 20 हजार लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। अगस्त 2024 को मानव अधिकार आयोग ने प्रदेश में बढ़ते डाग बाइट के केस को लेकर चिंता जाहिर की थी।
    • आयोग ने साल 2023 के आंकड़े पेश करते हुए बताया था कि, साल 2023 में एक लाख 20 हजार लोगों को कुत्तों ने काटा था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।
    • मानव अधिकार आयोग ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग से लेकर सार्वजनिक की थी। साथ ही निकायों को डाग बाइट की घटनाओं को रोकने के निर्देश और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की बात कही थी।

    naidunia_image

    रायपुर में 15 हजार से अधिक लोगों को कुत्तों ने बनाया शिकार

    • साल 2023 में रायपुर में 15 हजार से अधिक डाग बाइट के केस सामने आए थे।
    • आयोग ने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में बताया था कि प्रदेश में सबसे अधिक कुत्ते काटने के मामले रायपुर में है।
    • 2023 में रायपुर में 15 हजार 953 लोगों को कुत्तों ने काटा था।
    • बिलासपुर में 12,301 डाग बाइट के मामले आए थे। और दुर्ग में 11,084 लोगों को कुत्ते ने काटा था।