• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur के सात मंजिला बेबीलोन टाॅवर में भीषण आग, रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को बचाया, देखें PHOTOS

राजधानी के वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन टावर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। इसके बाद नौवीं मंजिल पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को सुरक्ष...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 10:47:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Sep 2025 12:00:45 AM (IST)
Raipur के सात मंजिला बेबीलोन टाॅवर में भीषण आग, रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को बचाया, देखें PHOTOS
Raipur के बेबीलोन टावर में भीषण आग

HighLights

  1. घटना के वक्त सांगरिया रेस्टोरेंट में मौजूद थे 40 लोग, सात वहीं फंस गए थे ।
  2. धुएं के कारण सांस लेने में हो रही परेशानी, सभी को भेजा गया अस्पताल।
  3. करीब नौ बजे लिफ्ट के केबल में लगी। सात लोगों को किया गया रेस्क्यू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक स्थित बेबीलोन टावर में मंगलवार रात लगभग नौ बजे आग लग गई। इस घटना के समय टावर की सातवीं मंजिल पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में लगभग 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से सात लोग आग और धुएं के कारण फंस गए थे। बचाव दल ने तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन धुएं के कारण सांस लेने में कठिनाई के चलते सभी को अस्पताल भेजा गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

चश्‍मदीदों ने यह बताया

  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लिफ्ट के केबल में लगी, जो तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई। घटना के समय रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे, लेकिन सात लोग वहीं फंस गए।
  • आग लगने के बाद पूरे टाॅवर में धुआं भर गया, जिससे अंदर फंसे लोगों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
  • धुएं के प्रभाव से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर हो गई, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह और एसडीएम नंदकुमार चौबे मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की जिम्मेदारी संभाली।
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने के लिए तेजी से कार्रवाई की और कई दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया।

naidunia_image

रात करीब नौ बजे लिफ्ट के केबल में लगी आग

आग मंगलवार रात करीब नौ बजे लिफ्ट के केबल में लगी और तेजी से पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर तक फैल गई। इस दौरान, नौवीं मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में लगभग 40 लोग मौजूद थे, जिनमें से सात लोग धुएं और आग की वजह से अंदर फंस गए। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस, फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं।


तीन दोस्तों ने कई लोगों की जान बचाई

पूर्व में नगर निगम की एसडीआरएफ टीम में कार्यरत रहे तीन दोस्तों माधव अन्ना, आकाश और सोमेश ने बचाव दल से पहले पहुंचकर कई लोगों की जान बचाई। उनके कुछ मित्रों के वहां फंसने की सूचना पर वे पहुंचे थे। उन्होंने सभी को बताया कि किस प्रकार से सुरक्षित रहना है। गीले कपड़े से नाक को ढकने का निर्देश दिया गया, जिससे सभी ने अपने कपड़े गीले कर लिए और नाक में गीला कपड़ा बांध लिया।

naidunia_image

बायें से सोमेश और आकाश

naidunia_image

देवाशीष

naidunia_image

माधव अन्ना

Raipur के बेबीलोन टावर में भीषण आग, रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को किया गया रेस्क्यू pic.twitter.com/oldH2N6mbo

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 2, 2025

naidunia_image

कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे लोग

आग में फंसे लोगों ने बताया कि वे घबरा गए थे और कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे, लेकिन बचाव दल ने समय पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Raipur के बेबीलोन टावर में भीषण आग, रेस्टोरेंट में फंसे सात लोगों को किया गया रेस्क्यू pic.twitter.com/5AZ7Pozjdz

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 2, 2025

इसे भी पढ़ें... CG Crime: पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर