• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस का सत्यापन अभियान, निर्माण स्थलों पर जांच

बीजापुर जिले में पखवाड़े भर पहले बांग्लादेशी नागरिक कमाल शेख के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

By Satish PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 10:31:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 10:31:59 PM (IST)
बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिस का सत्यापन अभियान, निर्माण स्थलों पर जांच
बांग्लादेशी घुसपैठियों की तलाश तेज( एआई फोटो)

HighLights

  1. बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सत्यापन अभियान तेज
  2. राजनांदगांव समेत कई जिलों में मजदूरों और संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष जांच
  3. ठेकेदारों से कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। बीजापुर जिले में पखवाड़े भर पहले बांग्लादेशी नागरिक कमाल शेख के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शरण ले सकते हैं। इस इनपुट के बाद पुलिस ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बस्तर सहित कई जिलों में संदिग्धों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

निर्माण स्थलों पर चल रहा सत्यापन अभियान

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पश्चिम बंगाल में कार्रवाई के डर से कई संदिग्ध भूमिगत हो गए हैं। इनमें से कई लोग छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में निर्माण स्थलों पर मजदूर बनकर रह रहे हैं। इसी को देखते हुए जिले में कार्यरत निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों से कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


पहले भी पकड़े जा चुके हैं घुसपैठिए

रायपुर में दो वर्ष पहले पकड़े गए तीन सगे बांग्लादेशी भाइयों के पास से फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए थे। तीनों वर्तमान में रायपुर जेल में बंद हैं। पिछले अभियानों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक अवैध घुसपैठिए पकड़े जा चुके हैं। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया भी जारी है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया; परिजनों ने छुड़ाया