• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में शादी के दो दिन बाद पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी, खुद भी कर ली आत्‍महत्‍या

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा के मोतीनगर में यह घटना हुई।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 21 Feb 2023 10:31:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Feb 2023 11:50:01 PM (IST)
रायपुर में शादी के दो दिन बाद पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर दी, खुद भी कर ली आत्‍महत्‍या

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। टिकरापारा थानाक्षेत्र के ब्रि‍जनगर में मंगलवार की रात रिसेप्शन से ठीक पहले पति-पत्नी ने एक दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दो दिन पहले शादी हुई थी। स्वजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतकों का नाम असमल अहमद और कहकशा बानो है।

घटना के बाद विवाद की स्थिति न बने जिसे देखते हुए पुलिस ने मृतक दंपत्ति के घर, अस्पताल और कार्यक्रम स्थल में सुरक्षाबल तैनात कर दी। बता दें कि 19 तारीख को दोनों की शादी हुई थी। युवक के जांघ, पेट, सिर और गर्दन में चाकू के निशान हैं। वहीं लड़की के गर्दन सहित अन्य जगह पर चाकू लगा है।


टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात नौ बजे मृतक असलम अहमद के स्वजनों ने सूचना दी। उन्होंने ने बताया कि मंगलवार को उनका शीरत मैदान में रिसेप्शन था। बेटा और बहू तैयार होने बृजनगर स्थित अपने कमरे में गए थे। दोनों का किसी बात पर कमरे में विवाद हुआ। अहमद स्वजनों ने थाने में इसकी सूचना दी।

गेट अंदर से बंद था। पुलिसकर्मियों ने स्वजनों की मदद से खिड़की तोड़ी और देखा कि दोनों लहूलुहान पड़े हुए हैं। खिड़की से एक जवान अंदर प्रवेश किया और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर गए। कमरे में असलम जमीन पर और कहकश बेड में पड़ी थी। दोनों के शरीर और फर्श में खून था। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर मेकाहारा भेजा है।

ब्यूटी पार्लर की युवती तैयार करने पहुंची थी घर :

मिली जानकारी के अनुसार एक ब्यूटी पार्लर से युवती लड़की को तैयार करने पहुंची थी। पार्लर वाली लड़की घर के हाल में बैठी हुई थी। लड़का-लड़की अंदर थे। अचानक से चिल्लाने की आवाज आने पर स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों ने दरवाजा घोलने की प्रयास किया। आवाज लगाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी।

सीरत मैदान में तोड़फोड़

सीरत मैदान में रिसेप्शन रखा गया था। दोनों तरह के लोगों पहुंचे हुए थे। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद सीरत मैदान में लोगों ने तोड़फोड़ कर दी।