• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur Crime: पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आया पड़ोसी, इसके बाद घटनाक्रम ने लिया ऐसा मोड़, पूरे रायपुर में फैल गई सनसनी

रायपुर में एक शख्‍स ने पड़ोसी महिला के सामने उसके पति की छाती पर चाकू से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पड़ोसी महिला का उसके पति के साथ विवाद...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 02 Jul 2024 10:46:57 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jul 2024 10:46:57 AM (IST)
Raipur Crime: पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने आया पड़ोसी, इसके बाद घटनाक्रम ने लिया ऐसा मोड़, पूरे रायपुर में फैल गई सनसनी
फाइल फोटो

HighLights

  1. पति-पत्‍नी के विवाद के बीच पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर गई
  2. घटना के बाद महिला के पति को समझाने गया था पड़ोसी
  3. अस्‍पताल में भर्ती घायल को डाक्‍टरों ने घर जाने से किया था मना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर के अवधपुरी सोनडोंगरी इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के दौरान पड़ोसी की बाल्टी में ईंट गिर जाने के विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या की दी गई। कबीर नगर थाना पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया है। दो अन्य फरार हैं।

कबीर नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनडोंगरी निवासी मोहम्मद मुकीम खान की हत्या उसके पड़ोसी अल्ताफ, बेटे आरिफ और मोहम्मद जाकीर ने की है। पुलिस ने अल्ताफ को हिरासत में लिया है। घटना वाले दिन मुकीम अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था।


इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ के घर की बाल्टी में ईंट गिर गई। ईंट गिरने की घटना के बाद अल्ताफ, मुकीम को समझाने के लिए गया। इसी दौरान अल्ताफ की मुकीम के साथ कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख एक अन्य पड़ोसी उन्हें समझाने गया।

कुछ देर बाद अल्ताफ अपने दोनों बेटों के साथ मुकीम के घर पहुंचा और चाकू से मुकीम की छाती पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुकीम को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया। उपचार कराने के बाद डाक्टरों के मना करने के बावजूद मुकीम अस्पताल से अपने घर चला गया।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद मुकीम की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्वजन मुकीम को पुन: अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।