• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ गए पति के होश… शादी के तीन माह बाद पत्नी ने छोड़ा घर, फोन पर बोली- दूसरे लड़के से कर ली है शादी

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको हैरान कर दिया है। शादी के तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Fri, 02 Aug 2024 02:12:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Aug 2024 03:39:37 PM (IST)
उड़ गए पति के होश… शादी के तीन माह बाद पत्नी ने छोड़ा घर, फोन पर बोली- दूसरे लड़के से कर ली है शादी
नवविवाहिता की प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. शादी के तीन माह बाद पत्नी ने पति से रिश्‍ते किए खत्‍म।
  2. काउंसिलिंग के दौरान पत्‍नी ने किया पति पर हमला।
  3. नवविवाहिता पर जानलेवा हमले का अपराध दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां शादी के सिर्फ तीन महीने बाद ही प्यार, धोखा और हिंसा का नाटकीय संगम देखने को मिला। नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद ही पति से रिश्‍ते खत्‍म कर मायके आ गई। पति जब पत्‍नी को मनाने ससुराल गया तो वहां नवविवाहिता नहीं मिली।

कुछ दिन बाद नवविवाहिता ने पति को फोन कर कहा कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए दूसरे लड़के से शादी से कर ली है। इससे नाराज पति ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो काउंसलिंग के दौरान नवविवाहिता ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। कांच के गिलास से पति का गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के अनुसार इसी साल अप्रैल महीने में बोरियाकला के महेश्वर ओझा और नरहरपुर की भुनेश्वरी नाविक ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना और दोनों ने शादी कर ली। सबकुछ सामान्य और खुशहाल लग रहा था। लेकिन, यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई।

30 जून को भुनेश्वरी के माता-पिता उसे अपने साथ घर ले आए, और महेश्वर को समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्यों हुआ। 1 जुलाई को महेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। चिंता बढ़ने लगी।

महेश्‍वर 2 जुलाई को भुनेश्वरी से मिलने जब ससुराल पहुंचा, तो वो वहां भी गायब थी। यह मामला और पेचीदा हो गया। कुछ दिन बाद भुनेश्वरी ने महेश्वर को फोन पर बताया कि उसने किसी और से शादी कर ली है और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनकर महेश्वर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नवविवाहिता की सच्‍चाई सामने आने पर पति ने थाने में की शिकायत

इससे नाराज महेश्वर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला महिला थाने में पहुंचा। महिला पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी के बुलाया, तो वह नहीं पहुंची। दूसरी काउंसलिंग में वह पहुंची। 30 जुलाई को दोनों काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे।

काउंसलिंग के दौरान, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। गुस्से में भुनेश्वरी ने कांच के गिलास को तोड़कर महेश्वर के गले पर वार कर दिया, जिससे कांच महेश्वर के गले में धंस गया। पुलिस ने तुरंत भुनेश्वरी के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।