• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICSE ISC Result 2024: आइसीएसई और आइएससी में रायपुर के होनहारों ने मारी बाजी

ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आइसीएसई कक्षा 10वीं और आइएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 06 May 2024 03:56:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 May 2024 03:59:09 PM (IST)
ICSE ISC Result 2024: आइसीएसई और आइएससी में रायपुर के होनहारों ने मारी बाजी

रायपुर। ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आइसीएसई कक्षा 10वीं और आइएससी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें राजधानी के द रेडियंट वे, राजकुमार कालेज, सालेम स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल के परीक्षार्थियों ने जबरदस्त परफार्मेंस किया है। इन स्कूलों के ज्यादातर होनहारों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर स्कूल का परिणाम प्रतिशत बेहतर बनाया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ में सीआइएससीई से संबद्ध 10वीं में 20 स्कूल है। जहां परीक्षा में 751 लड़के और 816 लड़की शामिल हुई।कुल 1567 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें 741 लड़के और 802 लड़की ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 1543 स्टूडेंट्स पास हुई है। रिजल्ट 98.47 प्रतिशत रहा है। इसी तरह 12वीं में सीआइएससीई से संबद्ध 10 स्कूल है। जहां परीक्षा 344 लड़के और 303 लड़की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।इसमें 329 लड़के और 294 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा परिणाम 96.29 प्रतिशत रहा।


घर में रोज सात घंटे की पढ़ाई

राजकुमार कालेज के 12वीं साइंस स्ट्रीम के छात्र आर्यांश जिविश टेकाम ने 95.25 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। आर्यांश ने इस मुकाम से पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि रोज छह से सात घंटे घर में पढ़ाई की। स्कूल में टेस्ट परीक्षा के प्रश्नों से भी तैयारी की।कोचिंग का सहारा नहीं लिया। आर्याश ने बताया कि पिता का 14 साल पहले मृत्यु हो गई। फिर मां डा. प्रमिला मंडावी (पुलिस इस्पेक्टर) ने पढ़ाई करवाने की हार नहीं मानी। मां के आशीर्वाद के साथ शिक्षकों की सहायता मुझे अच्छे अंक मिले है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करूंगा। आर्याश बैरनबाजार के रहने वाले है।

स्कूल की पढ़ाई पर किया ज्यादा फोकस

राजकुमार कालेज की 12वीं ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की छात्रा साक्षी सिरमौर ने 97.50 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। साक्षी ने बताया कि पहले से उम्मीद थी इस बार परीक्षा में अच्छे अंक आएगी। उम्मीद की मुताबिक रिजल्ट अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में जो पढ़ाई की जाती है उसी पर ज्यादा फोकस किया। पढ़ाई को लेकर कभी बोझ नहीं समझा। आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी पर ज्यादा फोकस है। साक्षी के पिता वेदव्रत कुमार पुलिस विभाग में है।साक्षी मोवा की रहने वाली है।

सेल्फ स्टडी से तैयारी

राजकुमार कालेज के 10वीं के छात्र कुशल जिंदल ने 97 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुशल ने बताया कि रोज 10 से 12 घंटे घर पढ़ाई की, तब कहीं जाकर यह मुकाम हासिल हो सका। पढ़ाई के लिए ज्यादा सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने बताया कि परिवार शुरू से बिजनेस में है। इस कारण बिजनेस में ज्यादा रूचि है। कुशल चौबे कालोनी के रहने वाले है। इनके पिता विष्णु अग्रवाल है, जो एक बिजनेस मैन है।

आइएएस आफिसर बनाने का सपना

सालेम स्कूल के 10वीं के छात्र रौनव सोम ने 95 प्रतिशत अंक से परीक्षा उत्तीर्ण की है। रौनव ने बताया घर में रोज हर विषय की तैयारी एक से डेढ़ घंटे की।शुरूआत से सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। इसी का परिणाम रहा कि परीक्षा में भी अच्छे अंक मिले है। उन्होंने बताया कि सपना एक आइएएस आफिसर बनाने का है। रौनव ने बताया कि पढ़ाई को लेकर कभी बोझ नहीं समझा। हर चीज एक निश्चित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की। जहां किसी टापिक समझ में नहीं आते थे तो शिक्षकों से सीधे संपर्क करता था। इससे पढ़ाई और सरल होती गई। वहीं रौनव के पिता समीर सोम जनरेटर मैकेनिकल है।

राजकुमार कालेज के उप प्राचार्य शिवेंद्र नाथ शाह देव ने बताया कि 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार रहा। 10वीं साइंस स्ट्रीम में मोहम्मद अयान अब्बास प्रधान को 97 प्रतिशत अंक मिला है। इसी तरह मक्षिता जाऊलकर को 95.80 प्रतिशत, दिव्यांश अग्रवाल को 95.80 प्रतिशत, रीत गोयल और लिरिक मटरेजा को 95.60 अंक मिला है। कामर्स स्ट्रीम में कुशल जिंदल को 97 प्रतिशत अंक मिला है।

इसी तरह मनस्वी तिवारी को 96.20 प्रतिशत, अभिषेक गोयल को 96.20 प्रतिशत, अक्षिता किरि को 96 प्रतिशत रहा। 10वीं में 166 विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 42 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए। जबकि 127 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। इसी तरह कक्षा 12वीं में साइंस स्ट्रीम में आर्यांश जिविश टेकाम को 95.25 प्रतिशत अंक मिला। रेयांश अग्रवाल को 94.25 प्रतिशत और अनन्या साहू को 92.25 अंक मिले।

इसी तरह कामर्स स्ट्रीम में ख्याति जैन को 93 प्रतिशत, मानसी अग्रवाल और समर्थ कुमार अग्रवाल 91.75 प्रतिशत और तरंग सराफ को 91.50 प्रतिशत अंक अर्जित किया। ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम में साक्षी सिरमौर 97.50 प्रतिशत, अनिका मोदी 96.75 प्रतिशत और आनवी चावला 94.25 अंक मिले है। कक्षा 12वीं में 124 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।18 छात्र है ऐसे हैं जिन्होंने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं। 73 विद्यार्थियों 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है।

सालेम इंग्लिश स्कूल सालेम इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्राचार्य रूपिका लारेंस ने बताया कि 10वीं साइंस स्ट्रीम में 98.63 प्रतिशत और कामर्स में 100 प्रतिशत है। इसी तरह 12वीं साइंस में 98.27 प्रतिशत और कामर्स में 80 प्रतिशत रिजल्ट आया है। इनमें 10वीं साइंस स्ट्रीम में रौनव सोम को 95 प्रतिशत, अनुकल्प मिश्रा को 93.40 प्रतिशत, पल्लवी तिवारी को 91.60 प्रतिशत।

इसी तरह 10वीं कामर्स स्ट्रीम में नाओमी नायक को 89.60 प्रतिशत, सचिन साहू को 82 प्रतिशत, इशान लालवानी को 81.80 प्रतिशत। 12वीं साइंस स्ट्रीम में मेहल राठौड को 81.25 प्रतिशत, सुष्टि सिंह को 80.25 प्रतिशत, कृतिका सिंह 77 प्रतिशत। कामर्स स्ट्रीम में जानवी रूपवानी 84 प्रतिशत, जसकरण संह 76.50 प्रतिशत, हरदमंदीप सिंह को 76 प्रतिशत है।