
रायपुर । किसी को अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो सबसे पहले विकल्प के रूप में पर्सनल लोन का चुनाव करता है। पर्सनल लोन लेने के दौरान लोग ध्यान नहीं देते कि उस पर कितना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। सिक्योरिटी की आवश्यकता न होने के कारण पर्सनल लोन की ब्याज दर सबसे अधिक 15 से 17 प्रतिशत होती है। थोड़ा धैर्य और विवेक से काम लें, इसके बजाए दूसरा विकल्प चुनें तो पैसों की भी व्यवस्था हो जाएगी और ज्यादा ब्याज देने से भी बच सकते हैं। इस खबर के जरिये हम आपको कुछ विकल्पों के बारे में बता रहे हैं।
गाड़ी फाइनेंस कराने से पहले रहे सावधान, इन फॉर्म पर भूलकर भी मत करना साइन
नौकरीपेशा ईपीएफ से निकाल सकते हैं पैसे
आप अगर नौकरीपेशा हैं तो ईपीएफ से पैसा निकाल सकते हैं। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि नौकरी में रहते हुए पूरी रकम नहीं निकाल सकते। आप रकम उसी स्थिति में निकाल सकते है, जब आपकी नौकरी लगातार पांच साल से चल रही हो। पांच साल बाद आप विशेष जरूरतों के लिए खाते से 50 फीसद तक राशि निकाल सकते हैं।
यहां शिवलिंग से आती है तुलसी की गंध, देखें पौराणिक शिवालयों की तस्वीरें
बीमा पॉलिसी के बदले लें लोन
जीवन बीमा पॉलिसी के बदले लोन लेना पर्सनल लोन की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है। जानकारों का कहना है कि मनी बैक या एंडोमेंट जैसी पॉलिसियों को आप बैंक के पास गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं। टर्म इंश्योरेंस तो हाल के वर्षों में ज्यादा लोकप्रिय हुआ है।
कोरबा : युवक ने एक झटके में जीभ काटी और शिवलिंग पर चढ़ा दी
गोल्ड लोन
किसी भी परिवार में महिलाओं के पास आभूषण रहते ही हैं। अगर आपको तत्काल पैसों की आवश्यकता हो तो घर में रखे सोने के बदले लोन ले सकते हैं। गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों के अलावा ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंक गोल्ड लोन उपलब्ध करवाते हैं। इसकी ब्याज दर पर्सनल लोन की तुलना में कम होती है।
अद्भुत नजारा : जब बादल खींचने लगे तालाब का पानी, देखें VIDEO
Ramayana Circuit : यहां से गुजरे थे प्रभु राम, अब पदचिह्नों की कथा बताएगा पर्यटन मंडल
Chandrayaan-2 Launching : चांद पर कहां उतरेगा यान, रायपुर के आदित्य की टीम ने किया तय