• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में सड़क पर सज रहे अवैध बाजार, नालियों पर व्यापारियों का कब्जा

शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेयर मीनल चौबे ने शहर का निरीक्षण किया। बारिश के दिनों में जलभराव ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 01:50:11 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Mar 2025 01:50:11 PM (IST)
रायपुर में सड़क पर सज रहे अवैध बाजार, नालियों पर व्यापारियों का कब्जा
महापौर मीनल चौबे समेत अधिकारियों को बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरीक्षण करते हुए।

HighLights

  1. सख्ती: महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण।
  2. चौपाटी में प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल बंद करने की दी हिदायद।
  3. विकल्प के रूप में कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करने की दी नसीहत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से सज रहे बाजार और नालियों पर व्यापारियों का कब्जा नगर निगम प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। इससे न केवल यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

नगर निगम प्रशासन ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाने की योजना बनाई है। नगर निगम ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि वे सड़कों और नालियों पर कब्जा न करें, ताकि यातायात और स्वच्छता से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।


निगम का कहना है कि अवैध बाजारों को हटाया जाएगा। व्यापारी केवल निर्धारित स्थानों पर ही अपने व्यापार कर सकेंगे। साथ ही नालियों पर कब्जा करने से जल निकासी की समस्या है, जिससे बारिश के दिनों में जलभराव की संभावना बढ़ जाती है।

इस दिशा में नगर निगम प्रशासन ने निगरानी और अभियान शुरू कर दिया है। इसका मकसद है शहर की सड़कों और नालियों से अवैध कब्जा हटाकर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

दरअसल, कुछ दिन पहले महापौर मीनल चौबे समेत अधिकारियों ने मौदहापारा मुख्य मार्ग, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, एमजी रोड आदि मार्गों और नालियों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान यह स्थिति देखने को मिली। इसके बाद निगम ने अभियान चलाने का निर्णय लिया।

नालियों पर बने पाटों को हटाया जाएगा

महापौर ने निरीक्षण में पाया कि मारुति सेल्स शो रूम के सामने नाली पर कब्जा कर बनाए गए लंबे और बड़े पाटे समेत केके रोड में नालियों पर कब्जा जमाकर पाटों को बनाया गया है। मेयर ने बनाए गए सभी पाटों को हटाने को गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर अभियान चलाकर थ्रीडी मशीन से एक सिरे से दूसरे सिरे तक तोड़ा जाए। इसके बाद नालियों की तले तक सफाई करवाने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी और जोन कमिश्नर को दिए।

दिखना नहीं चाहिए प्लास्टिक डिस्पोजल

एमजी रोड में शाम को लगने वाली चौपाटी के सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में प्लास्टिक डिस्पोजल प्लेट, गिलास आदि का उपयोग पूरी से बंद करने की हिदायद दी। उन्होंने विकल्प के रूप में कांच के बर्तनों को उपयोग में लाने को कहा है।

यह भी पढ़ें- युवाओं को पायलट बनाएगी सरकार, CM साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

अधिकतर चौपाटी के दुकानदारों द्वारा उपयोग में लाई गई प्लास्टिक प्लेट, गिलास को नाली और इधर-उधर फेंक दिया जाता है। इससे नाली में कचरा जाम हो जाता है। इसके अलावा गंदगी फैलाने पर मच्छरों का पनपने की आशंका बनी रहती है। महापौर ने कहा कि सुधार नहीं होने पर संबंधित दुकान संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

संडे बाजार को लेकर सख्ती

हर रविवार को मौदहापारा में संडे बाजार लगता है। निगम अमला इस बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सख्त नजर आ रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित दुकानदारों को सड़के के किनारे बैठककर व्यवसाय करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें- पर्दाफाश: ‌व्यावसायिक शिक्षा में घपलेबाजी, नियमों को ताक पर रखकर बांटा गया काम

सड़क में बैठकर व्यवसाय करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही एमजी रोड में स्थित होटल मंजू ममता के संचालक को सड़क को घेरकर व्यवसाय न करने की हिदायत दी गई है।