• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर... स्मार्ट मीटर लगाना हुआ अनिवार्य, केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के कड़े निर्देश

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी के निर्देश दिए गए। सीएसपीडीसीएल ने कहा- इससे बिजली बिलिंग सटीक और पारदर्शी होगी।

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 03:07:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 03:07:31 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर... स्मार्ट मीटर लगाना हुआ अनिवार्य, केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के कड़े निर्देश
स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य।

HighLights

  1. नेटवर्क वाले क्षेत्रों में अनिवार्य होंगे स्मार्ट मीटर
  2. एमडी बोले- उपभोक्ता घटा सकेंगे बिजली बिल
  3. पारदर्शी बिलिंग और सटीक निगरानी का दावा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच बनी असमंजस की स्थिति के बीच बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जहां संचार नेटवर्क उपलब्ध है, वहां सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।

सटीक निगरानी और पारदर्शी बिलिंग होगी सुनिश्चित

कंपनी के अनुसार, इससे बिजली खपत की सटीक निगरानी और पारदर्शी बिलिंग सुनिश्चित होगी। कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर ने बताया कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ता अपनी खपत पर नजर रख सकेंगे और भविष्य में समय आधारित बिजली दर (टीओडी) का लाभ लेकर कम दर वाले समय में बिजली का उपयोग बढ़ाकर बिल घटा सकेंगे। वहीं वितरण कंपनी को खपत का सही लेखा-जोखा रखने में सहायता होगी।


यह भी पढ़ें- अनुसूचित जाति आयोग ने खुद ही मान लिया अपराध साबित, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने रद की सिफारिश, खींची लक्ष्मण रेखा

बैकुंठपुर प्रकरण की जांच में रीडिंग पाई गई सही

बिजली कंपनी ने दावा किया कि बैकुंठपुर प्रकरण की जांच में स्मार्ट मीटर की रीडिंग भी सही पाई गई। जांच में 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच स्मार्ट मीटर की खपत 302 यूनिट और चेक मीटर की 303 यूनिट मिली। केवल एक यूनिट का अंतर रहा।

चेक मीटर की मैनुअल रीडिंग में मानवीय त्रुटि की संभावना रहती है, जबकि स्मार्ट मीटर में रीडिंग स्वतः दर्ज होती है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।